एक्सप्लोरर

Bihar Road Accident: रोहतास में बस हादसा, BSF जवान की मौत, कई घायल, तुतला भवानी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

Rohtas Bus Accident: घटना दहियारी गांव के बसंत बिगहा की है. गंभीर रूप से घायल जवान को शनिवार की सुबह बनारस ले जाने के क्रम में मौत हुई है. घायलों का इलाज चल रहा है.

रोहतास: काराकाट थाना क्षेत्र के दहियारी गांव के बसंत बिगहा में शुक्रवार की रात एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. घटना रात नौ बजे के आसपास की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. इस घटना में बीएसएफ जवान समेत एक दर्जन के आसपास लोग जख्मी हुए थे. घायलों को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल लाया गया. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बीएसएफ जवान को यहां से डेहरी रेफर किया गया. शनिवार सुबह बनारस ले जाने के क्रम में जवान की मौत हो गई.

बीएसएफ जवान की पहचान दहियारी गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है. अजीत कुमार छुट्टी पर गांव आया था. नौकरी लगने की खुशी में वह परिवार और गांव के कुछ लोगों को बस से लेकर तिलौथू प्रखंड के मां तुतला भवानी धाम दर्शन कराने गया था. शुक्रवार की रात लौटने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. घटना के बाद जवान के यहां मातम पसरा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राष्ट्रीय गीत के अपमान पर सुशील मोदी का RJD पर हमला, कहा- ओवैसी की पार्टी का दिखने लगा असर

2021 में ही अजीत की हुई थी नौकरी

अजीत के स्वजनों ने बताया कि 2021 में उसकी बीएसएफ में नौकरी लगी थी. इसके बाद ट्रेनिंग और पोस्टिंग जोधपुर में हुई थी. अभी वो छुट्टी पर अपने गांव आया था. 2017 में उसकी शादी हुई थी. एक मासूम बेटी है.

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे दहियारी गांव के बसंत बिगहा में बस पलटने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. बस से करीब एक दर्जन घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल था. शनिवार सुबह सूचना मिली कि बनारस ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- Katihar News: कटिहार में पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, मंदिर से सुबह पूजा कर लौट रहे थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget