एक्सप्लोरर

बिहार: RJD के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. मिली जानकारी अनुसार मृतक के सिर में गोली लगी है. वहीं, उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं.

आरा: बिहार के आरा से गुरुवार को आरजेडी के युवा नेता की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार 27 वर्षीय आरजेडी युवा नेता रवि यादव कल श्राद्धकर्म में गया था. लेकिन देर रात तक भी जब वे वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी.

इसी क्रम में परिजनों ने जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी में रवि का शव बरामद किया. शव देखते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए आरा-पीरो-सासाराम मुख्य मार्ग गड़हनी गांव के समीप सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है. मिली जानकारी अनुसार मृतक के सिर में गोली लगी है. वहीं, उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या से पहले युवा नेता के साथ मारपीट भी की गई है.

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि रवि श्राद्धकर्म में दूसरे गांव गया था. लेकिन जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद आज सुबह उसका शव बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पिछली बार रवि ने मुखिया के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन 50-60 वोटों के अंतर से हार गया था.

परिजनों की मानें तो इसी साल फरवरी में उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है. उनका कहना है कि हत्या के पीछे किसी बड़े आदमी का हाथ है क्योंकि रवि खुद दबंग छवि का था और उसे हाथ लगाना किसी छोटे आदमी के बस की बात नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget