एक्सप्लोरर

आकाश यादव को हटाए जाने पर भड़के तेज प्रताप यादव, जगदानंद सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने इस ट्वीट में जहां साफ तौर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर निशाना साधा है. वहीं, प्रवासी सलाहकार कह कर इशारों में अपने भाई तेजस्वी यादव को भी घेरा है.

पटना: अपने करीबी आकाश यादव को पदमुक्त किए जाने से हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव खासा नाराज हैं. उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस फैसले को आरजेडी के संविधान के खिलाफ बताया है. दरअसल, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को कई दिनों बाद बिहार की राजधानी पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने पार्टी के संबंध में बड़ा फैसला किया. 

आरजेडी संविधान के खिलाफ हुआ काम

उन्होंने पार्टी के छात्र विंग की जिम्मेदारी गगन कुमार को सौंप दी. इससे पहले छात्र विंग के अध्यक्ष आकाश यादव थे. आकाश यादव को पदमुक्त किए जाने से भड़के तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा, " प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने में अध्यक्ष जी ये भूल गए की पार्टी संविधान से चलती है और आरजेडी का संविधान कहता है की बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते. आज जो हुआ वो आरजेडी के संविधान के खिलाफ हुआ."

 

 

इशारों में तेजस्वी पर भी साधा निशाना

तेज प्रताप ने अपने इस ट्वीट में जहां साफ तौर पर जगदानंद सिंह पर निशाना साधा है. वहीं, प्रवासी सलाहकार कह कर इशारों में अपने भाई तेजस्वी यादव को भी घेरा है. मालूम हो कि बीते रविवार यानी 8 अगस्त को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ की बैठक थी. प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक को तेज प्रताप ने संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी एयर उन्हें हिटलर बताया था. पार्टी युवा विंग की बैठक के बाद से ही जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं जा रहे थे. 

ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि तेज प्रताप की बातों से आहत होकर जगदानंद सिंह ने पार्टी से दूरी बना ली है. पत्रकार लगातार तेजस्वी से इस संबंध में सवाल कर रहे थे. हालांकि, कयासों के बीच बुधवार को जगदानंद सिंह पार्टी दफ्तर पहुंचे. लेकिन पहुंचते ही युवा विंग की जिम्मेदारी नए हाथों को सौंपना कहीं न कहीं ये सिद्ध करता है कि जगदानंद नाराज तो थे.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: मान गए जगदानंद सिंह, कई दिनों बाद पहुंचे RJD कार्यालय, आते ही किया ये बड़ा काम

उफनती धार के बीच NDRF ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने खुश होकर बच्ची का नाम रख दिया गंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget