एक्सप्लोरर

बिहार में मकर संक्रांति से पहले ही पकने लगी 'खिचड़ी'! रविशंकर प्रसाद से राज्यपाल की हुई मुलाकात

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आरिफ मोहम्मद खान बहुत विद्वान आदमी हैं. मुलाकात के दौरान बिहार की शिक्षा पर बात हुई. गीता पर बात हुई. बिहार को बहुत ही लायक राज्यपाल मिले हैं

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार में स्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस दौरान दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई. इस मुलाकात को लेकर बिहार में चर्चा भी खूब है. हालांकि राज्यपाल और सांसद ने इसे दोस्ताना मुलाकात बताया है, लेकिन इस मिलन को सियासी चश्मे से देख कर कई मायने निकाले जा रहे हैं. 

हमारी मित्रता जमाने से है- राज्यपाल

मुलाकात के बाद राज्यपाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "हमारी मित्रता जमाने से है. उन्होंने मुझे फोन किया था. मैं पहले ही यहां आना चाहता था, लेकिन वह यहां नहीं थे. आज आए हैं, मैं भी चला आया. यह मित्रता कोई पटना आने के बाद नहीं है, जमाने से उनसे मित्रता है."

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब ये पटना आए थे, तब मैंने फोन किया फिर इनसे लंबी बात हुई. फिर कहा कि पटना आएंगे तो मिलेंगे. फिर वे केरल चले गए थे. फिर यह जब लौटकर छह जनवरी को आए तो हमने कहा कि 12, 13, 14 जनवरी को, जो समय आप देंगे, मैं मिलने आऊंगा. लेकिन, उन्होंने कहा कि पहले मैं आपके घर आऊंगा. उन्होंने कहा था कि आप मेरे दोस्त हैं, पहले मैं आपके घर आऊंगा. यह उनका बड़प्पन है. मैं उनका धन्यवाद देता हूं."

सांसद प्रसाद ने आगे कहा, "आरिफ मोहम्मद खान बहुत विद्वान आदमी हैं. मुलाकात के दौरान बिहार की शिक्षा पर बात हुई. गीता पर बात हुई. अभी मुझे जानकर बहुत खुशी हुई कि वह कुंभ भी जा रहे हैं. वह शिक्षा के प्रति बहुत प्रतिबद्ध हैं. मेरी शुभकामनाएं हैं. बिहार को बहुत ही लायक राज्यपाल मिले हैं. आज जो वह खड़े हैं, यह तो शिष्टाचार की पराकाष्ठा है कि पहले मैं आऊंगा. उनका बहुत स्वागत और अभिनंदन है. यही आरिफ मोहम्मद खान साहब की पहचान है."

केजरीवाल घटिया राजनीतिज्ञ- रविशंकर प्रसाद

इधर, दिल्ली चुनाव से जुड़े प्रश्न पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केजरीवाल घटिया राजनीतिज्ञ हैं. कोरोना काल में इन्होंने पूर्वांचल के लोगों को आनंद विहार भेज दिया था. इनका कमेंट था कि 500 का टिकट कटा कर आते हैं और 5,000 का इलाज कराते हैं. आज पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली को सजाने में बड़ा काम किया है. उन्होंने लोगों से खासकर पूर्वांचल के लोगों से केजरीवाल को हराने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: पप्पू यादव और समर्थकों के खिलाफ FIR, 15 प्रदर्शनकारी डिटेन, बिहार बंद के दौरान उपद्रव पर एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget