एक्सप्लोरर

रणविजय साहू के बाद RJD MLA मुकेश रोशन को मिली मारने की धमकी, एसपी से लगाई गुहार

Mukesh Roshan: मुकेश रोशन ने बताया कि करीब तीन चार कॉल करके मेरे मोबाइल नंबर 9934466447 पर जान से मारने की धमकी दी गई. साथ ही घर एवं ऑफिस में आग लगाने की धमकी दी जा रही है.

Mukesh Roshan Received Death Threat: एक महीने के अंदर लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के दो विधायकों को मोबाइल पर फोन करके जान मारने की धमकी मिली है. 19 नवंबर को मोरवा विधानसभा के विधायक रणविजय साहू धमकी मिली थी और उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया था कि कार्रवाई नहीं की जा रही है तो अब महुआ विधानसभा के विधायक मुकेश रोशन को मोबाइल पर फोन करके जान मारने की धमकी मिली है.

वरीय पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन 

विधायक मुकेश रोशन ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है. साथ ही मीडिया को बताया है कि हमने एसएसपी साहब को कई बार फोन किया है तो वह फोन नहीं उठा रहे हैं. मुकेश रोशन ने अपने आवेदन में लिखा है, "आज सोमवार शाम 6:00 बजे के करीब तीन चार कॉल करके मेरे मोबाइल नंबर 9934466447 पर 7417173317 नंबर से मुझे जान से मारने की धमकी दी गई और घर एवं ऑफिस में आग लगाने की धमकी दी जा रही है".

मुकेश रोशन ने बताया कि जिस नंबर से फोन आ रहा है, उसका ट्रू कॉल पर मनीष कुमार नाम दिख रहा है. विधायक ने बताया कि बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. मुकेश रोशन ने लिखा है कि पूर्व में भी मेरे पिता एवं अन्य संबंधी का राजनीतिक साजिश के तहत हत्या अपराधियों के जरिए कर दी गई थी. अब मुझे डर है कि कहीं मेरे साथ ही कोई अनहोनी नहीं हो, इसलिए पुलिस से गुहार लगाया है.

 काफी परेशान चल रहे हैं मुकेश रोशन

बता दें कि मुकेश रोशन इन दिनों काफी परेशान चल रहे हैं. क्योंकि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार महुआ विधानसभा से सीट से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे हैं और लगातार वह क्षेत्र में कैंप करके कई कार्यक्रम भी कर रहे हैं. मुकेश रोशन को पहले से चिंता सता रही थी कि 2025 में उन्हें अपने सीट से पार्टी टिकट देगी या नहीं, इस बीच अब फोन पर मिली धमकी से वो और ज्यादा विचलित हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी...', तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर नकल करने का लगाया आरोप

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget