एक्सप्लोरर

बिहारः बक्सर में RJD नेता की हत्या, अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सिमरी प्रखंड के सइहार ग्राम के मुखिया के अंतिम संस्कार में गया था युवक, फायरिंग से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त.डुमरांव ब्लॉक के पास शव रखकर मुख्य सड़क को किया जाम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया युवक का शव.

बक्सरः तिलक राय थाना ओपी क्षेत्र के नियाजीपुर बांध के पास युवा आरजेडी के नेता दीपक यादव (20 वर्ष) की अपराधियों ने हत्या कर दी. शुक्रवार देर शाम युवक दाह संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इस घटना को अंजाम दिया.

बताया जाता है कि सिमरी प्रखंड के सइहार ग्राम के मुखिया शंकर सिंह के पिता का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाना था. यह करने के बाद दीपक बयासी घाट से स्कॉर्पियो से लौट रहा था तभी रास्ते में अपराधियों ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से घायल होने के बाद उसे आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल लाया गया यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया. बनारस जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया.

आक्रोशित लोगों ने एनएच को किया जाम

इधर, हत्या के बाद शव को लेकर आक्रोशित लोगों ने डुमरांव-बिक्रमगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरांव ब्लॉक के पास मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम किया गया. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह ने लोगों से बात कर जाम को हटाया और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

स्कॉर्पियो पर फायरिंग होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त

घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. डुमरांव के डीएसपी केके सिंह ने बताया कि तिलक राय थाना ओपी क्षेत्र के नियाजीपुर बांध के पास स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई जिससे स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दौरान स्कॉर्पियो पर सवार दीपक यादव के सिर के पास गोली लगी जिसके बाद वह घायल हो गया. इलाज के लिए बनारस ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि गोली लगने से मौत हुई या दुर्घटना के कारण.

दीपक मूल रूप से सिमरी प्रखंड के सिंघनपुरा गांव का निवासी था और वर्तमान में डुमरांव के चाणक्य पूरी कॉलोनी में रहता था. इस मामले में अभी तक परिजन सामने नहीं आए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

यह भी पढ़ें-

बिहार: पूर्णिया में स्टैंड बंदोबस्ती के दौरान हिंसक झड़प, दो गुटों को शांत कराने गई पुलिस को जमकर पीटा

निगरानी की गिरफ्त में आए मुजफ्फरपुर DTO पर सुपौल में मामला दर्ज, वित्तीय अनियमितता का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget