एक्सप्लोरर

मणिपुर CM के इस्तीफे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने BJP को घेरा, कहा- ‘उन्हें बस वोट बैंक...’

Manipur CM Resign: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी केवल सत्ता और कुर्सी के लिए सियासत करती है. देश के चाहे टुकड़े-टुकड़े हो जाए उन्हें उससे कोई मतलब नहीं बस उनकी सियासत-सत्ता बनी रहनी चाहिए.

Manipur CM Resign News: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है. एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस देश में हम मणिपुर की जनता की हिफाजत नहीं कर सके, बेटियों की हिफाजत नहीं कर सके और दो साल तक उनको उनके हालात पर छोड़ दिया, एक ऐसे देश के प्रधानमंत्री और एक ऐसी सरकार जो ना तो मणिपुर की चिंता करती है और न ही उत्तर-पूर्वी राज्यों की चिंता करती है. उन्हें बस वोट बैंक की चिंता है.  

पप्पू यादव ने आगे कहा कि इससे पता चलता है कि वे (बीजेपी) केवल सत्ता और कुर्सी के लिए सियासत करती हैं. उन्हें संविधान से, लोकतांत्रिक मूल्यों से, देश की अर्थव्यवस्था, युवाओं और 140 करोड़ की जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है. देश के टुकड़े-टुकड़े हो जाए, बंट जाए, अलग-अलग हो जाए वो इनको चलेगा लेकिन इनकी (बीजेपी) सियासत और सत्ता बनी रहनी चाहिए. ये जिंदा रहने चाहिए. झूठ की नींव पर इनकी पीठ थपथपाई जाती है. 

शाह से मुलाकात के बाद एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा
एन बीरेन सिंह रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे थे. इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला को इस्तीफा सौंपा दिया था. गवर्नर ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. अभी बीरेन सिंह को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा गया है. मणिपुर में हिंसा को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार एनडीए पर सवाल खड़े कर रही थीं. बीरेन सिंह से लगातार इस्तीफे की मांग की जा रही थी, जिसकी चलते उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. 

हालांकि, इससे पहले बीरेन सिंह राज्य में हुई हिंसा और जनहानि को लेकर माफी भी मांग चुके हैं. बता दें कि मणिपुर में साल 2023 से हिंसा चल रही है. अब तक वहां 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. हजारों लोग विस्थापित भी हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar: PM मोदी के कांग्रेस को परजीवी पार्टी बताने पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- ‘कोई किसी को डूबा…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget