एक्सप्लोरर

Bihar: PM मोदी के कांग्रेस को परजीवी पार्टी बताने पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- ‘कोई किसी को डूबा…’

Bihar Politics: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के मामले में लगातार नजरअंदाज कर रही है. असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है.

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस को 'परजीवी पार्टी' कहने और आरजेडी पर जातिवाद फैलाने के आरोपों का कड़ा जवाब दिया. तेजस्वी ने कहा कि असल मुद्दा यह नहीं है कि कौन किसे डुबा रहा है, बल्कि सच्चाई यह है कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और बिहार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई किसी को डुबा नहीं रहा है, बल्कि पूरा देश डूब रहा है. अर्थव्यवस्था संकट में है, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है.

RJD नेता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के मामले में लगातार नजरअंदाज कर रही है. प्रधानमंत्री को इतनी ही चिंता है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें और विकास की बात करें. कौन किसको डुबोएगा, यह तो वक्त बताएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह न सिर्फ खुद डूब रही है, बल्कि अपने सहयोगियों को भी डुबो रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिहार में जातिवाद का जहर फैलाकर आरजेडी की जमीन हड़पने में जुटी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास पर केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब भी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने की बात आती है, केंद्र सरकार चुप्पी साध लेती है. 

तेजस्वी पर जेडीयू का पलटवार
वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव के 'बिहार को समझने' वाले बयान पर सांसद संजय झा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि 20 साल से तो तेजस्वी यादव समझ रहे हैं. लोकसभा चुनाव में वह नहीं समझे, उपचुनाव में नहीं समझे. हम लोग ऐसी सीट जीते जो 35 साल से आरजेडी के पास थी. उन्होंने कहा कि एनडीए से ज्यादा बिहार को समझ किसको है? बिहार की जनता सब जानती है.

यह भी पढ़ें: Bihar: मणिपुर CM के इस्तीफे पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की प्रतिक्रिया, बोले- 'जिस तरह से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget