एक्सप्लोरर

Bihar weather: बिहार में चिलचिलाती गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार, हीट वेव की चेतावनी

weather update: बिहार में पारा शनिवार को 44 डिग्री के पार हो गया. ये दिन साल का सबसे गर्म दिन रहा. इसके साथ ही तापमान में वृद्धि और हीट वेव की चेतावनी भी दी गई है.

Bihar weather update: बिहार में चिलचिलाती गर्मी ने दस्तक दे दी है. बीते शनिवार को राज्य का तापमान 44 डिग्री से पार हो गया. जो इस साल का सबसे गर्म दिन रहा. वहीं 3 जिले शेखपुरा, जमुई और बांका में हीट वेव के साथ उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी रही. जबकि 20 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया. 

बात राजधानी पटना कि करें तो यहां भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. रविवार (21 अप्रैल) को भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है बल्कि सात-आठ जिलों में तापमान में वृद्धि और हीट वेव के साथ उष्ण लहर और लू की चेतावनी दी गई है. इनमें राजधानी पटना सहित शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा और नालंदा जिला शामिल है.शेष अन्य जिलों में भी तापमान में वृद्धि के साथ अधिकांश जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना है.

40-50 किलोमीटर प्रति गर्म हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी भाग में तापमान में वृद्धि  के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति गर्म हवा चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना से शैलेंद्र पटेल की जानकारी के अनुसार अभी बिहार में कोई  मौसमी सिस्टम नहीं है. तेज उत्तर पश्चिमी  हवा बिहार के ज्यादातर हिस्सों में चल रही है. धरती और सूर्य के बीच वायुमंडल के निचले हिस्सों में नमी का अंश काम हो गया है, नमी का अंश कम होने से सूर्य की किरणें सीधी और तीखी पहुंच रही है. तेज हवा वायुमंडल में आद्रता की कमी के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. दिन में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन रात में मौसम सुहावना रहेगा और अधिकतम तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहेगा. 

मौसम विभाग की लू से बचने की सलाह

उत्तरी बिहार में दक्षिण बिहार की अपेक्षा थोड़ी राहत है. मौसम विभाग में अधिक तापमान और लू से बचने की सलाह दी है. शीतल पर पदार्थ का सेवन और चेहरे को सूती कपड़े से ढक कर रखने की सलाह दी गई है. बीते शनिवार को सबसे अधिक तापमान लगातार आठवें दिन शेखपुरा में 44.01 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा जमुई में 43.2 और बांका में 42.6 डिग्री के साथ तीनों जिलों में उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी रही. राजधानी पटना में एक डिग्री तापमान की बढ़ोतरी के साथ 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. औरंगाबाद में भी 43.7डिग्री, नवादा में 43.2 और गया में भी 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा लेकिन लहर और लू की स्थिति नहीं रही.

पटना में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी

उत्तर बिहार के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य में भी तापमान में बढ़ोतरी रही. हालांकि उत्तर पूर्व में तापमान में हल्की गिरावट रही. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान में राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी के साथ 26.7 डिग्री सेल्सियस दर किया गया और रात्रि में हल्की गर्मी महसूस की गई. सबसे कम न्यूनतम तापमान समस्तीपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान रविवार को 41 डिग्री रहा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मधुबनी में ट्रेन से दो लड़कियां और चार नाबालिग धराए, GRP ने किया थाने के हवाले, क्या है मामला?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget