एक्सप्लोरर

Bihar: सीवान में प्रमुख पति लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाते धराए, पुलिस ने किया गिरफ्तार, रईस खान मामले में भी आरोपी 

Siwan News: गिरफ्तार व्यक्ति प्रमुख रहीमा अंसारी का पति सल्लू मियां है. इस पर हुसैनगंज थाना में रईस खान पर हमले मामले में आपराधिक मामले दर्ज हैं.

सीवान: बिहार के सीवान में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर एके 47 से हमला मामले का अभियुक्त को सारण के अमनौर से गिरफ्तार किया गया है. रविवार को बड़हरिया ब्लॉक के प्रमुख पति मिनहाज उर्फ सल्लू मियां को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वो दो लड़कियो के साथ थे. उनलोगों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं. 

बताया जाता है कि एक लड़की भागलपुर की तो दूसरी सीवान की रहने वाली है. गिरफ्तार व्यक्ति प्रमुख रहीमा अंसारी के पति सल्लू मियां हैं. इस पर हुसैनगंज थाना में रईस खान पर हमले मामले में आपराधिक मामले दर्ज हैं. इधर सल्लू मियां की गिरफ्तारी के बाद बड़हरिया में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

पुलिस को हथियार भी मिले

बड़हरिया प्रमुख पति पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर एके 47 से हमला मामले अभियुक्त सल्लू मियां के पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस ने जब्त की है. बताया जा रहा है कि सल्लू मियां की जब गिरफ्तारी हुई वह पूरी तरह से नशे की हालत में था. उसी दौरान पुलिस की सघन जांच चल रही थी. हालांकि सल्लू मियां पर पहले से भी बड़हरिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं.

सल्लू मियां की गिरफ्तारी के बाद हुसैनगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सारण के अमनौर थाना क्षेत्र से सल्लू मियां वाहन जांच के क्रम में पकड़ा गया है. उस पर पूर्व एम एसएससी प्रत्याशी रईस खान पर एके 47 से हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस को इसकी तलाश थी. अमनौर थाने द्वारा इसकी आपराधिक रिकॉर्ड देने की मांग की गई है. 

कौन है रईस खान

रईस खान जिले और जिले के बाहर खान ब्रदर्स के नाम से चर्चित हैं. ये तीन भाई हैं जिनमें सबसे ज्यादा फेमस नाम रईस खान उर्फ अयूब खान है. रईस खान पूर्व एमएलसी प्रत्याशी भी रह चुके हैं. उनके काफिले पर चुनाव के दिन रात में घर वापसी के दौरान महुवल गांव के पास गोलियों की बरसात हुई थी जिसमे पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी. हालांकि रईस खान भी कुछ मामले में अभी फरार चल रहे है.

यह भी पढ़ें- Prem Prasang: रोहतास में सब्जी तोड़ रही थी किशोरी, शख्स जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगा, मना करने पर मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget