एक्सप्लोरर

Bihar Polls: फरार MLA की पत्नी को RJD दे सकती है टिकट, इस सीट से है चुनाव लड़ने की संभावना

भोजपुर पुलिस ने अरूण यादव को लेकर तैयार की गई अपनी रिपोर्ट में कहा था कि विधायक पर पहले से ही 13 संगीन मामले दर्ज हैं. विधायक ने अवैध तरीके से काफी संपत्ति बनायी है.

आरा: आरजेडी के संदेश विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी ने शनिवार को 192 संदेश विधानसभा निर्वाचन कार्यालय से बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन लिए एनआर रशीद कटवाया है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरजेडी के टिकट पर अरुण यादव की पत्नी किरण देवी संदेश विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी की उम्मीदवार होंगी. किरण देवी द्वारा एनआर रशीद कटवाना यह साफ तौर पर इसरा करता है कि अपने पति विधायक अरुण यादव के अनुपस्थिति में आरजेडी की टिकट पर वह चुनाव लड़ सकती हैं.

नाबालिग बच्ची से बलात्कार के हैं आरोपी

मालूम हो बिहार की राजनीति में शहाबुद्दीन से लेकर कई कुख्यात नेताओं का सीधा संबंध लालू यादव की पार्टी से रहा है. आरजेडी के एक ऐसे ही रसूखदार नेता अरुण यादव कई दिनों से अपने कुकर्मों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. लालू यादव के परिवार के काफी करीबी माने जाने वाले और नाबालिग बच्ची से बलात्कार के आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव पिछले एक साल से भोजपुर की पुलिस को दौड़ा रहे हैं.

पुलिस कर रही है अरुण यादव की तलाश

आलिशान बंगले में रहकर भोजपुर के लोगों के बीच पैठ जमाने वाले आरजेडी विधायक को कोर्ट ने पहले ही फरार घोषित कर दिया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बेहद करीबी और नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी अरुण यादव की तलाश एक साल से भोजपुर की पुलिस कर रही है.

ईडी कर रही है कार्रवाई

विधायक के ऊपर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन पुलिस अब तक विधायक को ढूंढने में विफल रही है. अवैध धंधे से अकूत संपत्ति जुटाने वाले आरजेडी विधायक अरुण यादव की करोड़ों की संपत्ति पर ईडी कार्रवाई भी कर रही है.

संपत्ति जब्त करने का दिया प्रस्ताव

भोजपुर पुलिस ने अरूण यादव को लेकर तैयार की गई अपनी रिपोर्ट में कहा था कि विधायक पर पहले से ही 13 संगीन मामले दर्ज हैं. विधायक ने अवैध तरीके से काफी संपत्ति बनायी है. लिहाजा उस संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए. पुलिस ने पीएमएलए एक्ट के तहत विधायक की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव दिया भी विधायक के खिलाफ दिया है.

बहरहाल चुनाव नजदीक है. चुनाव के तारीखों के साथ ही महागठबंधन में सीटों की घोषणा भी हो गयी है. ऐसे में यह देखना है कि पार्टी फरार चल रहे विधायक की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारती है या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget