एक्सप्लोरर

Bihar Polls: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की फिसली जुबान, CM नीतीश को लेकर दिया यह विवादित बयान

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इनके राज में सबसे अधिक पलायन हुआ, शिक्षा चौपट हो गई, सारी फैक्ट्रियां माफियाओं द्वारा बंद कर दी गईं हैं.

पटना: बिहार विधानसभा के चुनावी समर के बीच अब तू-तू-मैं-मैं की लड़ाई और गहरी होती जा रही है. नेताओं के आरोप प्रत्यारोप के इस दौर में चुनाव के प्रथम चरण के सभा को संबोधित करने जा रहे जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कुछ भी बक रहे हैं, अब उन्हें इलाज की जरूरत है.

अगर सरकार बनती है तो ये अपराधियों को देंगे रोजगार

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इनके राज में सबसे अधिक पलायन हुआ, शिक्षा चौपट हो गई, सारी फैक्ट्रियां माफियाओं द्वारा बंद कर दी गईं हैं. वहीं अपने विरोधी एनडीए और महागठबंधन पर हमला करते हुए जाप नेता ने कहा, "अगर इनकी सरकार बनती है तो ये लोग अपराधियों को रोजगार देंगे चाहे वो बालू माफिया हो, बलात्कारी हो ताकि ये फार्महाउस का मजा ले सकें."

सुशासन चाचा-भतीजा इसी मार्केटिंग में फंसे रह जाएंगे

मंगलवार को तेजस्वी यादव की जनसभा में उनपर चप्पल फेंकी गई थी इस घटना पर जब पत्रकारों ने पप्पू यादव से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो इस पर जाप सूप्रीमों ने कहा, " इनलोगों का मैच फिक्सिंग चल रहा है. यूथ पैसा चाहती है और ये उसे चप्पल फेंका-फेंकी दिखा रहे हैं. अपनी कमजोरी छिपाने के लिए ये लोग बिहार की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि आइवास कर रहे हैं. सुशासन चाचा-भतीजा इसी मार्केटिंग में फंसे रह जाएंगे.

कांग्रेस ने बिहार का नाश कर दिया

वहीं, बिहार की सत्तारूढ़ दल एनडीए का घेराव करते हुए जाप नेता ने कहा, " मोदी जी से इनका गठबंधन पंद्रह साल से है, मगर अबतक कुछ नहीं हुआ. फिर इनसे फायदा क्या है? वहीं महागठबंधन की घटक दल कांग्रेस पर हमला करते हुए पप्पू ने कहा, कांग्रेस ने तो बिहार को नाश कर दिया है. ये लोग बिहार को मुद्दे से भटकाने के लिए ऐसी चीजों को परोसते हैं और प्लांट करते हैं. पब्लिक सब जानती है.

गौरतलब है कि बिहार में 28 अक्टूबर को प्रथम चरण के चुनाव होने हैं. इस बीच सभी पार्टियों का प्रचार प्रसार भी जोरों पर चल रहा है. नेताओं के एक दूसरे के प्रति आरोप प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है. अब आगे चुनाव के बचे खुचे दिन में बिहार की सियासत में क्या रंग आती है ये देखना काफी दिलचस्प होने जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget