एक्सप्लोरर

Bihar Polls: डिप्टी CM सुशील मोदी ने जनता को किया आगाह, कहा- आपकी गलती जंगलराज को ला सकती है वापस

सुशील मोदी ने जनता से कहा कि आपको तय करना है कि 15 सालों में हमने ज्यादा काम किया या फिर पिछली सरकार ने. बहुत मुश्किल से जंगलराज को खत्म किया गया है. आपकी छोटी सी गलती जंगलराज को फिर वापस ला सकती है.

कैमूर: बिहार विधानसभा चुनावी के मद्देनजर आयोजित चुनावी सभा में शामिल होने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी शुक्रवार को कैमूर पहुंचे. जहां उन्होंने जनता से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील करने के साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. वहीं उन्होंने जनता को आगाह किया कि वो सोच-समझ कर मतदान करें. उनकी गलती जंगलराज वापस ला सकती है.

कोरोना काल में बढ़ाया गया शिक्षकों का वेतन

सुशील मोदी ने कहा कि लालू जी के राज में शिक्षकों को 15 सौ रुपए मिलते थे. लेकिन आज नियोजित शिक्षकों के वेतन में कोरोना काल होने के बावजूद 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. कई कर्मचारियों का वेतन रुका है, लेकिन हम लोगों ने शिक्षकों का वेतन नहीं रोका, क्योंकि शिक्षक भूखे रहेंगे तो बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाएगी.

जगदानंद सिंह पर लगाया काम नहीं करने का आरोप

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि राजद प्रदेश अध्यक्ष पहले बिहार के जल संसाधन मंत्री हुआ करते थे. लेकिन उन्होंने बाबू जगजीवन राम का सपना दुर्गावती जलाशय परियोजना जो 50 सालों से अधूरा पड़ा था उसको पूरा नहीं किया. जब 2011 में हमारी सरकार आई तो हमने फंड रिलीज कर उसे बनवाने का काम किया.

जनता से की सोच समझ कर वोट करने की अपील

सुशील मोदी ने जनता से कहा कि अब आपको तय करना है कि 15 सालों में हमने ज्यादा काम किया या फिर पिछली सरकार ने. बहुत मुश्किल से जंगलराज को खत्म किया गया है. आपकी छोटी सी गलती जंगलराज को फिर वापस ला सकती है. इसलिए मैं आप लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहा हूं कि जंगलराज को वापस मत आने दीजिए. मैं आपसे वोट की भीख मांग रहा हूं. इतना वोट दीजिए की हमारा प्रत्याशी जीत जाए. जात-पात के नाम पर वोट मत कीजिए.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: LJP सूत्रों का दावा- पीएम के मसले को लेकर बैकफुट पर नहीं आएगी पार्टी, करती रहेगी समर्थन कांग्रेस बिहार चुनाव से पहले ‘भारत को बांटो के हथकंडे’ पर वापस आई: जेपी नड्डा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget