एक्सप्लोरर

Bihar Polls: CM नीतीश ने बिना नाम लिए तेजस्वी पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही यह बात

सीएम नीतीश ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि जिन्हें सबकुछ विरासत में हासिल हुआ उन्हें कर्मवीरों के तप के बारे में क्या पता. हमने तो अपना सर्वस्व बिहार की इस पावन धरती के लिये समर्पित कर दिया है. सेवा करना ही मेरा धर्म है.

पटना: चुनावी सरगर्मी के बीच सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. सीएम नीतीश ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, " जिन्हें सबकुछ विरासत में हासिल हुआ उन्हें कर्मवीरों के तप के बारे में क्या पता. हमने तो अपना सर्वस्व बिहार की इस पावन धरती के लिये समर्पित कर दिया है. सेवा करना ही मेरा धर्म है."

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा, " विकास, सुशासन और बिहार की समृद्धि के लिए हमने काम किया है और आगे भी ये जारी रहेगा. बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प हमारा है और यह संकल्प निश्चित तौर पर हम पूरा करेंगे. बिहार उद्यमी राज्य बनेगा. बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और सुशासन से ही बिहार आत्मनिर्भर होगा."

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर थे. पीएम मोदी ने एनडीए प्रत्याशियों के चुनावी सभा संबोधित की. इस दौरान उन्होंने एक सभा में कहा था, " बिहार के फर्स्ट टाइम वोटर को पुरानी बातें इसलिए याद रखनी हैं, क्योंकि बिहार के कानून व्यवस्था में सुधार के लिए बिहार के लोगों ने कड़ी तपस्या की है. बहुत लंबी यात्रा तय की है. वो लोग जंगलराज की पहचान थे, उनको जैसे ही लालटेन का वो अंधेरा दिखेगा उनके हौंसले बुलंद हो जाएंगे, वे अंधेरे के इंतेजार में हैं."

पीएम मोदी ने कहा कि था कि हम जो बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देख रहे हैं उसका आधार सुशासन है. बिना सुशासन के बिहार का आत्मनिर्भर बनना असंभव है. गौरतलब है कि बिहार में पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हो चुका है. अब दूसरे चरण के 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है. वहीं, मतों की गणना 10 नवंबर को होगी.

यह भी पढ़ें- 

जीतनराम मांझी का दावा- दो-तीन दिन पहले हो गई थी रामविलास पासवान की मौत, न्यायिक जांच की मांग की Bihar Election: RJD ने CM नीतीश पर साधा निशाना, पूछा- PM के पीछे छुपने की क्यों पड़ रही है जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget