एक्सप्लोरर

Bihar Election: RJD ने CM नीतीश पर साधा निशाना, पूछा- PM के पीछे छुपने की क्यों पड़ रही है जरूरत?

आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर पूछा कि सीएम का चुनाव है और एनडीए के सीएम उम्मीदवार ही गायब हैं. पीएम का मुखौटा लगाकर पीएम के पीछे छुपने की ज़रूरत क्यों पड़ रही है?

पटना: चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. दूसरे चरण के चुनाव से पहले आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पूछा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के पीछे छुपने की जरूरत पड़ रही है?

आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर पूछा, " सीएम का चुनाव है और एनडीए के सीएम उम्मीदवार ही गायब हैं. पीएम का मुखौटा लगाकर पीएम के पीछे छुपने की ज़रूरत क्यों पड़ रही है? सोच रहे हैं उड़ती चिड़िया को हल्दी लगानेवाले बिहारवासी भ्रमित हो जाएंगे. बिहार को पीछे छुपने वाला प्रपंची सीएम नहीं, मजबूती से आगे रहकर नेतृत्व करनेवाला सीएम चाहिए."

बता दें कि इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी इस मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश पर हमला बोला था. चिराग ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में लगातार सात रैलियां कर रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार के नाम पर एक भी वोट नहीं मिलेगा.

चिराग पासवान ने कहा था , “पीएम नरेंद्र मोदी खुद बिहार में रैलियां कर रहे हैं और वे बहुत प्रयास कर रहे हैं क्योंकि सभी जानते हैं कि मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के नाम पर एक भी बिहारी मतदान नहीं करेगा. प्रधानमंत्री को दो दिनों में सात रैलियां करनी पड़ी क्योंकि नीतीश कुमार बिहार में काफी अलोकप्रिय हैं. मोदी जी बिहार के सीएम की अलोकप्रियता के विकल्प के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अन्यथा, पीएम मोदी दिल्ली में बैठे बिहार चुनाव आसानी से जीत सकते थे."

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया था, “ऐसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बीजेपी के नेता अपना सिर क्यों झुका रहे हैं? ऐसे व्यवहार से उनकी अपनी पार्टी कार्यकर्ता और मतदाता निराश हैं. मुख्यमंत्री खुद जानते हैं कि वह जीतने वाले नहीं हैं.”

यह भी पढ़ें- 

Bihar Election: चंद्रिका राय ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- चुनावी सभा का भीड़ वोट का पैमाना नहीं Bihar Polls: तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर बोला हमला, कहा- इन्हें केवल युवा का वोट चाहिए, नेता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget