एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में RJD ने सबसे ज्यादा दागियों को मैदान में उतारा, बीजेपी-जेडीयू भी नहीं हैं पीछे

राजद ने दूसरे चरण में 56 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिनमें से 36 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 28 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पटना: पहले चरण की 71 सीटों पर वोटिंग के बाद राजनीतिक दल बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए कमर कसने लगे हैं. ऐसे में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सबसे अधिक दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे चरण में चुनावी मैदान में उतरे 1,463 उम्मीदवारों में से 502 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन 502 उम्मीदवारों में से 389 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

राजद ने दूसरे चरण में 56 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिनमें से 36 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 28 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि दागी उम्मीदवारों में दूसरे नंबर पर भाजपा के उम्मीदवार हैं. पार्टी के 46 में से 29 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले और 20 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

1,463 में से 495 उम्मीदवारों की संपत्ति लाखों में

रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ है कि जद-यू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे 43 उम्मीदवारों में से 20 दागी हैं और उनमें से 15 गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के 24 उम्मीदवारों में से 14 आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं, जबकि उनमें से 10 गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं और लोजपा के 52 उम्मीदवारों में से 24 गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं.

वहीं एडीआर की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 1,463 में से 495 उम्मीदवारों की संपत्ति लाखों में है. राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर को होने वाला है.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को बताया 'जंगल राज का युवराज', राम मंदिर का भी किया जिक्र | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget