एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'हो सकता है चार्जशीट में मेरा भी नाम जोड़ दिया जाए...', DMK नेता की गिरफ्तारी पर बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव ने कहा कि 23 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक होने वाली है इससे बीजेपी घबरा गई है. एजेंसी को भी नहीं पता होगा कि कितनी बार मेरे यहां छापेमारी की गई है.

पटना: तमिलनाडु सरकार के बिजली मंत्री और डीएमके नेता सेंथिल बालाजी की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनसे कई घंटे तक पूछताछ हुई. यहां तक की उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डीएमके के मंत्री पर ईडी की कार्रवाई के बाद पूरे देश में राजनीति गरमा गई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला. कहा कि 23 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक होने वाली है इससे बीजेपी घबरा गई है. इसी का कारण है कि इस तरह की छापेमारी और गिरफ्तारी हो रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी तक चार्जशीट में मेरा नाम नहीं आया है, लेकिन  जिस तरह से पूरे देश में माहौल बन रहा है, जैसे-जैसे पूरे देश में विपक्ष एकजुट होने के लिए गोलबंद हो रहे हैं, हो सकता है सप्लीमेंट्री चार्जशीट लाकर मेरा भी नाम जोड़ दिया जाए. यह लोग तो शुरू से यही काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो उसी वक्त हमने कहा था कि अब रेड होगी और तब से यह लोग रेड कर रहे हैं.

जितना करेंगे हम उतना मजबूत होंगे: तेजस्वी

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे यहां कितनी बार छापेमारी पर छापेमारी की गई, एजेंसी को भी नहीं पता होगा कि कितनी बार मेरे यहां रेड की गई है. फिर से जांच शुरू कर वही जांच बंद भी कर दिया गया. वही चीजें हो रही हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. यह लोग जितना करेंगे हम उतना ज्यादा मजबूत होंगे.

मांझी के बयान से किया किनारा, कहा- वह हमसे बड़े हैं

16 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. संतोष मांझी की जगह अब कौन मंत्री होगा इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है. इसमें हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं. जीतन राम मांझी के बयान पर उन्होंने किनारा करते हुए कहा कि वह हमसे बड़े हैं, सरकार में काम हुआ है या नहीं हुआ है यह सब लोग देख रहे हैं. हम उन पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं. हमारी सरकार सभी विभागों में बेहतर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'चार पैर वाले को बांधा जाता है...', संतोष मांझी के इस्तीफे पर बोले श्रवण कुमार, विलय के दबाव पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget