एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात पर तेजस्वी यादव ‘नाराज’, RJD के कार्यक्रम में दिया बड़ा बयान

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का निशाना बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर था. वे रविवार को युवा राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

पटनाः राजधानी पटना में रविवार को युवा राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से काफी नाराज दिखे. बीते दिनों नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की हुई मुलाकात पर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया. कहा कि नीतीश कुमार अगर प्रशांत किशोर की जगह बिहार के पीड़ित लोगों से मिलते तो अच्छा होता. बिहार में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार पीड़ित परिवार से नहीं मिलते हैं.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर बरसे. तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि ‘हर घर नल जल’ योजना में भारी गड़बड़ी हुई है, इसलिए पंचायत चुनाव में पुराने जनप्रतिनिधि चुनाव हार गए. नए पंचायत जनप्रतिनिधियों की जीत हुई है. बिहार के युवाओं ने आरजेडी का साथ दिया लेकिन मौजूदा सरकार ने एक-दो सीट में गड़बड़ी कर आरजेडी को सत्ता से बाहर कर दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: शताब्दी स्तंभ पर राजनीति! सुशील मोदी ने कहा- जिनके पास जनहित के मुद्दे नहीं हैं, वे विरोध करते हैं

लालू ने दी गरीबों को आवाज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 90 से पहले गरीबों को बोलने का हक नहीं दिया गया था. लालू प्रसाद यादव ने गरीबों को आवाज दी है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया. कहा कि बिहार में एक परीक्षा समय पर नहीं होती है. रिजल्ट आने के बाद भी समय पर जॉइनिंग नहीं होती है. बिहार युवाओं का राज्य है, थोड़ा सा मेहनत करेंगे तो कोई हमारे सामने नहीं टिकेंगे.

दिल्ली में हुई थी सीएम और प्रशांत किशोर की मुलाकात

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात दिल्ली में हुई थी. प्रशांत किशोर से मुलाकात के संबंध में नीतीश कुमार ने कहा था- "अरे बेचारा प्रशांत किशोर से कोई आज का संबंध थोड़ी है. मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं है." इस दौरान उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा था कि पता नहीं अपने मन से कौन कौन सा ट्वीट आज कल करते रहते हैं. खुद करते हैं या दूसरे से कराते हैं ये भी समझ नहीं आता.

यह भी पढ़ें- Bihar News: ‘हम बड़े तो हम...’ यह सोच भिड़ गए JDU के दो नेता, दोनों के समर्थक भी नहीं रहे पीछे, जानें पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget