एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी का JDU पर पलटवार, कहा- PM की जाति पर ललन सिंह की टिप्पणी अतिपिछड़ों का अपमान

Sushil Kumar Modi Reaction on Lalan Singh: ललन सिंह ने पीएम मोदी को लेकर शुक्रवार को बयान दिया था. इसी पर सुशील मोदी ने पलटवार करते हुए हमला किया है.

पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के बयान का बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पलटवार किया है. शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए "डुप्लीकेट पिछड़ा" जैसे ओछे शब्द बोल कर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अतिपिछड़ों का अपमान किया है. यह बयान पार्टी की पिछड़ा-विरोधी सामंती मानसिकता का प्रमाण है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछड़े वर्ग से पहली बार कोई ऐसा मजबूत प्रधानमंत्री देश को मिला है, जिसका लोहा दुनिया मान रही है, लेकिन महागठबंधन में बैठे सामंतवादियों और जेपी-लोहिया के फर्जी चेलों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में बिहार के अतिपिछड़ों ने दिखा दिया था कि वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, नीतीश कुमार के साथ नहीं. उस समय जेडीयू केवल दो सीट जीत पाया था.

बिहार भर में सिमटा जेडीयू

जेडीयू पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि अगर पिछड़ों ने मजबूती से नरेंद्र मोदी का साथ नहीं दिया होता तो बीजेपी यूपी, गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर में दोबारा जनादेश नहीं प्राप्त करती है. उन्होंने कहा कि 18 राज्यों में बीजेपी की सरकार है जबकि जेडीयू केवल बिहार तक सिमटा है. यहां भी इनकी हैसियत कभी अकेले सरकार बनाने की नहीं रही. जेडीयू खाली घड़े की तरह ज्यादा आवाज कर रहा है.

सुशील मोदी ने कहा कि पहले अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बिना निकाय चुनाव कराने की नीतीश कुमार की जिद और अब पीएम मोदी की जाति पर जेडीयू प्रमुख की टिप्पणी से जलन-द्वेष की जो राजनीति की जा रही है, उसका परिणाम महागठबंधन को 2024 में जीरो पर आउट होकर भुगतना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पीएम मोदी पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का विवादित बयान, लोगों से कहा- ये तो डुप्लीकेट हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget