एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान, लालू से कहा- तेजस्वी यादव बन सकते हैं CM, मान लीजिए ये फॉर्मूला

Sushil Kumar Modi Statement: सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर जवाब दिया है. कहा कि एक काम करने से तेजस्वी सीएम बन सकते हैं.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने आरजेडी (RJD) को फॉर्मूला बता दिया है जिससे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर जवाब देते हुए सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जगदानंद सिंह (RJD Jagdanand Singh) धोखे में ना रहें. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज तक किसी समझौते का पलान नहीं किया है. भले ही आपकी डील हुई होगी लेकिन धोखा देना, विश्वासघात करना ये नीतीश कुमार के स्वभाव में शामिल हो गया है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने दो बार लालू यादव को तो दो बार बीजेपी को धोखा दिया है. एक बार जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को धोखा दिया है. तीन बार बिहार के जनादेश के साथ विश्वाघात किया है. दस वर्षों में सात बार जिसने धोखा दिया है चाहे नेताओं को या फिर बिहार की जनता को वह व्यक्ति एक बार फिर लालू यादव को धोखा देगा.

यह भी पढ़ें- बिहार के सरकारी अस्पताल में कैदी मना रहा था रंगरेलियां, चार पुलिसकर्मी समेत 5 लोग गिरफ्तार, SP ने किया खुलासा

इस फॉर्मूला को अपनाएं लालू यादव

बीजेपी नेता ने कहा कि लालू यादव चाहते हैं कि अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाएं तो नीतीश कुमार का इंतजार मत करें. उन्होंने कहा कि अगर आप जेडीयू को तोड़ दीजिएगा और पांच विधायकों को मिला लीजिएगा तो आपका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बन जाएगा. नीतीश कुमार कुछ नहीं कर पाएंगे. न इधर के रहेंगे न उधर के रहेंगे.

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री की गद्दी तो जाएगी ही और प्रधानमंत्री बनना बहुत दूर की बात है. उनको पता है कि वो कभी पीएम नहीं बन सकते हैं. नीतीश कुमार आपको गद्दी सौंप दें और वो केंद्र में चले जाएं ऐसी गलती वो नहीं कर सकते हैं. भले ही समझौता हुआ होगा. कभी भरोसा मत कीजिएगा नीतीश कुमार पर अगर समझौता हुआ है तो फिर वो धोखा देंगे.

बता दें कि जगदानंद सिंह ने यह कहा है कि नीतीश कुमार की घोषणा के अनुसार ऐसा लग रहा है कि वे 2022 बीतने के बाद 2023 में देश की लड़ाई लड़ेंगे. नीतीश कुमार बिहार के भविष्य की लड़ाई तेजस्‍वी यादव के हाथों सौंप देंगे. देश नीतीश कुमार का तो बिहार तेजस्‍वी यादव का इंतजार कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: आरा में BJP कार्यकर्ता को मारी गोली, सुबह में टहलने के दौरान बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget