एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: आरा में BJP कार्यकर्ता को मारी गोली, सुबह में टहलने के दौरान बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Arrah News: नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की घटना है. गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से जख्मी है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है.

आरा: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मार दी. वह सुबह में घर से टहलने के लिए निकला था. पेशे से ठेकेदार था. उसे काफी करीब से गोली मारी गई है. गोली लगते ही खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा. परिजन इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

बताया गया कि बबलू सिंह ठेकेदार है और सड़क बनाने का ठेका लेता है. बबलू की मां प्रेमा देवी अगिआंव पंचायत से मुखिया भी रह चुकी हैं. जख्मी ठेकेदार के भाई रितेश कुमार सिंह उर्फ भुअर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले योजना के तहत पंचायत में काम हुआ था जिसको लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चला रहा है. उसने कहा था कि योजना में गड़बड़ी है तो उसके भाई ने कहा था कि अधिकारी से जांच करा ले. उस विवाद को लेकर उस व्यक्ति के बेटे ने हमारे पूरे परिवार को गोली मारने की भी धमकी दी थी.

Bihar Crime News: आरा में BJP कार्यकर्ता को मारी गोली, सुबह में टहलने के दौरान बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जगदानंद सिंह के बयान से गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी और नीतीश को लेकर कही बड़ी बात

दो की संख्या में थे गोली मारने वाले

बबलू सिंह शुक्रवार की सुबह अपने घर फ्रेंड्स कॉलोनी मोहल्ले से हर दिन की तरह टहलने निकले थे. इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी. वहीं दूसरी ओर जख्मी ठेकेदार बबलू सिंह के भाई रितेश कुमार सिंह उर्फ भुअर सिंह ने अगिआंव पंचायत के वर्तमान मुखिया पति सुरेंद्र राय के पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है.

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर के एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु एवं नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह आरा शहर के बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे. इसके बाद भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु ने जख्मी ठेकेदार के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली. हिमांशु ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज भी देख रहे हैं. अभी मरीज बोलने की स्थिति में नहीं है. उसके बयान के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना उन्हें फोन पर मिली. इसके बाद उन्हें परिजन क्लीनिक पर लेकर आए. उस समय मरीज का बीपी काफी लो था. खून भी काफी बह गया था. तीन यूनिट ब्लड निकाल दिया गया और चेस्ट खोलकर ट्यूब लगाया गया. ऑपरेशन कर बुलेट भी निकाल दिया गया है. अभी तीन दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- Purnia News: 4 लाख 91 हजार के जाली नोट के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, देखकर असली और नकली में खा जाएंगे धोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget