एक्सप्लोरर

Bihari Tarzan Raja Yadav: बदलेगी तकदीर... आएगा गोल्ड! सम्राट चौधरी और खेल मंत्री से मिले बिहारी टार्जन राजा यादव

Bihari Tarzan Raja Yadav: बिहार टार्जन राजा यादव ने कहा कि वे 10 सालों से मेहनत करते आ रहे हैं. सरकार को ध्यान देना चाहिए. उनके जैसे सैकड़ों लड़के गांव में पड़े हुए हैं.

Raja Yadav: बगहा के राजापाकर गांव के रहने वाले राजा यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हैं. बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव अपनी फिटनेस और दौड़ को लेकर चर्चा में हैं. अब उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता (Surendra Mehta) से बीते सोमवार (11 नवंबर) को मुलाकात की है. राजा यादव अपने क्षेत्र के बीजेपी विधायक राम सिंह के साथ मिलने आए थे. राजा का सपना है कि वो ओलंपिक में खेलें और देश के लिए गोल्ड लेकर आएं.

मुलाकात के बाद राजा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे लोग 'बिहारी टार्जन' के नाम से जानते हैं यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन जिन असुविधाओं के कारण मैं जिस परिस्थिति से जूझ रहा हूं मैं चाहता हूं कि जो दूसरे राज्यों के बच्चों को व्यायामशाला एवं स्पोर्ट्स में सुविधा मिलती है वह बिहार के बच्चों को मिले. चंपारण के लोगों को मिले. बिहार के युवाओं में भी काबिलियत है, लेकिन उसकी सुविधा हमारे बिहार में हो, हमारे जिले में भी हो, यही मेरी चाहत है.

'10 साल से मेहनत कर रहा हूं... सरकार ध्यान दे'

राजा यादव ने कहा, "मेरा जो टारगेट है ओलंपिक में 100 मीटर का और मेरी जो काबिलियत है उसे परखा जाए. इसके लिए मैं 10 सालों से मेहनत करते आ रहा हूं तो सरकार को भी ध्यान देना चाहिए. मेरे जैसे सैकड़ों लड़के गांव में पड़े हुए हैं. उन लोगों के लिए भी मांग रहा हूं कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सुविधा मिले तो मेरी तरह और युवक उभर कर आएंगे."

'सरकार से सुविधा मिले तो ओलंपिक में भाग लूंगा'

आगे राजा ने कहा, "मैं ओलंपिक में भाग लेना चाहता हूं. देसी जुगाड़ से गांव में प्रैक्टिस किया. मेरे पास कोई भी सामान नहीं है. टायर से और पत्थर के टुकड़ों से प्रैक्टिस करता हूं. शुद्ध खान-पान से अपने आप को ऐसा रखा है, लेकिन सरकार से सुविधा मिले तो मैं ओलंपिक में भाग लूंगा. पहलवानी खानदानी पेशा है. मेरे दादाजी पहलवान थे. पिताजी भी पहलवान हैं. उन लोगों  को सुविधा नहीं मिली तो वे सिर्फ गांव में ही पहलवानी करते रह गए. मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, देश के लिए कुछ करना चाहता हूं, इसलिए सरकार से मदद के लिए मिलने आया था."

क्या बोले विधायक राम सिंह?

राजा यादव के साथ पहुंचे बगहा विधानसभा के बीजेपी विधायक राम सिंह ने कहा कि राजा यादव में काबिलियत है. इसको सुविधा नहीं मिल रही है. हम इसे खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास लेकर आए थे. मुख्यमंत्री से भी मिलना है. राजगीर में हॉकी टूर्नामेंट के चलते समय नहीं मिल पाया है. अगला समय 23 नवंबर का मिला है. 23 नवंबर को टार्जन के साथ फिर हम लोग मिलेंगे और कोशिश रहेगी कि उनकी जो मांग है वह पूरी हो सके.

यह भी पढ़ें- 'मेरी पार्टी के लोगों के साथ कोई गलत काम किया तो भभुआ जेल में बंद करेंगे', क्यों भड़के सम्राट चौधरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपने देश की गरीबी भूल, दुनिया आगाह कर रहे हैं', रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर तंज
'अपने देश की गरीबी भूल, दुनिया आगाह कर रहे हैं', रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर तंज
'नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी JDU से नहीं बल्कि...', ललन सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला
JDU के सर्वोच्च नेता का उत्तराधिकारी BJP से? ललन सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला
बिहार के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 40 पार हुआ पारा
बिहार के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 40 पार हुआ पारा
गोपालगंज: खनुआ नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गोपालगंज: खनुआ नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वीडियोज

Mouni Roy और Disha Patani की सीक्रेट शादी की वायरल खबर ने मचाई हलचल, सामने आया सच
Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan
Kyunki Saas Bhi: Pari की शादी की रस्में शुरू, पर दिल में आज भी छुपा है Ajay का प्यार! #sbs
Bollywood News : 'Welcome To The Jungle' से डर गए 'Dhamaal 4' के मेकर्स? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी
WHO का अलर्ट, अफ्रीका में फैला खतरनाक ईबोला वायरस, जानिए कितनी गंभीर है नई महामारी
लखनऊ: कोर्ट के पास चैंबर पर बुलडोजर एक्शन से भड़के वकील, आंदोलन की चेतावनी, 2 दिन काम का बहिष्कार
लखनऊ: कोर्ट के पास चैंबर पर बुलडोजर एक्शन से भड़के वकील, आंदोलन की चेतावनी, 2 दिन काम का बहिष्कार
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव
5 मिनट 8 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे 28 साल पहले जावेद अख्तर ने कर दिया था मना, फिर यूं बना आइकॉनिक
5 मिनट 8 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे 28 साल पहले जावेद अख्तर ने कर दिया था मना, फिर यूं बना आइकॉनिक
ब्रिटेन की लेबर पार्टी में बढ़ा विवाद, ब्रिटिश PM कीर स्टारमर देंगे इस्तीफा? खुद जारी किया बयान
ब्रिटेन की लेबर पार्टी में बढ़ा विवाद, ब्रिटिश PM कीर स्टारमर देंगे इस्तीफा? खुद जारी किया बयान
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
CBSE Three Language Policy: क्या अब तीन भाषाओं का देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE के सर्कुलर ने किया साफ
क्या अब तीन भाषाओं का देना होगा बोर्ड एग्जाम, CBSE के सर्कुलर ने किया साफ
तपती गर्मी में पशुओं के लिए वरदान हैं ये हरे चारे, सेहत रहेगी दुरुस्त और दूध की होगी बारिश
तपती गर्मी में पशुओं के लिए वरदान हैं ये हरे चारे, सेहत रहेगी दुरुस्त और दूध की होगी बारिश
Embed widget