एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सेर को सवा सेर! प्रशांत किशोर पर RJD का पलटवार, बता दी तेजस्वी यादव की 'खासियत'

RJD Attack on Prashant Kishor: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कुछ लोग राजनीति में शोर मचाकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं. तेजस्वी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है.

RJD Hits Back on Prashant Kishor: नेता तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज देने वाले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को आरजेडी ने जवाब दे दिया है. मंगलवार (03 सितंबर) को प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए आरजेडी ने तेजस्वी यादव की खासियत बता दी. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पीके पर हमला करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि कुछ लोग राजनीति में शोर मचाकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं. तेजस्वी को बिहार की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है. 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लाखों युवाओं को तेजस्वी यादव ने रोजगार दिया. महागठबंधन सरकार में 17 महीने तक जनता की भलाई के लिए काम करके दिखाया. उन्होंने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि जनता के बीच जाएंगे तो पता चल जाएगा कि क्या खासियत है. इस तरह के कितने लोग आते हैं, बरसाती मेंढक की तरह टर्र-टर्र करके चले जाते हैं. साफ कहा कि तेजस्वी यादव को किसी से कोई नुकसान नहीं होने वाला है.

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को बताया है 'अज्ञानी'

दरअसल बीते सोमवार को प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर भोजपुर गए थे. यहां उन्होंने कहा कि अगर किसी मुख्यमंत्री का बच्चा 10वीं कक्षा पास नहीं करता है तो यह शिक्षा के बारे में उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है. जो व्यक्ति 9वीं कक्षा में फेल हो गया है, उसे यह दावा नहीं करना चाहिए कि वह बिहार के विकास पथ को जानता है या जीडीपी और इसकी वृद्धि को समझता है. समाजवाद के बारे में तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे? तेजस्वी यादव को में चुनौती देता हूं कि वह बिना कागज के समाजवाद पर पांच लाइन बोल दें मैं उनको मान जाऊंगा. बिहार ज्ञान की भूमि रही है. यहां बहुत सारे ज्ञानी हुए हैं, लेकिन हमने अनपढ़ों और लंपटों को अपना नेता बना लिया इसलिए हमारी दुर्गति हुई है.

मोहन भागवत पर क्या बोले मृत्युंजय तिवारी?

उधर आरजेडी प्रवक्ता ने मोहन भागवत पर भी तंज कसा. एबीपी न्यूज़ से कहा, "मोहन भागवत ज्ञान दे रहे हैं कि समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ना चाहिए. जिन लोगों ने नफरत फैलाने का काम किया, भाई को भाई से लड़ाने का काम किया वह लोग ज्ञान दे रहे हैं. समाज को बांटने वाले समाज को जोड़ने की बात किस मुंह से कह रहे हैं? उनको एहसास हो रहा है कि जनता अब उनके चाल चरित्र चेहरा को समझ चुकी है. समन्वय तो आप लोगों ने तोड़ दिया. नफरत फैलाने का काम किया." बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस समन्वय की बैठक के समापन में यह बयान दिया कि हिंदू समाज के इतर भी अन्य समाज के अच्छे लोगों से संपर्क रखना है और उनके साथ समन्वय स्थापित करना है. जो विकसित भारत नहीं देखना चाहते हैं उनसे सतर्क रहना होगा.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को दिया 'खुला' चैलेंज, स्वीकार करेंगे लालू के 'लाल'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget