एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को दिया 'खुला' चैलेंज, स्वीकार करेंगे लालू के 'लाल'?

Prashant Kishor Attack on Tejashwi Yadav: प्रशांत किशोर सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर भोजपुर पहुंचे थे. तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति नौवीं फेल है, वो बिहार के विकास का रास्ता बताने का दावा कर रहा.

Prashant Kishor News: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को खुला चैलेंज दे दिया है. सोमवार (02 सितंबर) को प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर भोजपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने आरजेडी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि नौवीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस बच्चे के मां-बाप मुख्यमंत्री रहे, उसने 10वीं पास नहीं किया. यह दिखाता है कि शिक्षा के प्रति उनकी सोच क्या है? जो व्यक्ति नौवीं फेल है, वो बिहार के विकास का रास्ता बताने का दावा कर रहा है, जिसको यह नहीं मालूम है कि जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ क्या है? वो आदमी बता रहा है कि बिहार का विकास कैसे होगा? 

'ट्यूशन करके आएं और फिर बताएं...'

पीके ने कहा, "वो (तेजस्वी यादव) समाजवाद की परिभाषा तक नहीं बता सकते हैं. तेजस्वी यादव को मैं खुली चुनौती दे रहा हूं कि वो समाजवाद पर बिना कागज देखे 5 मिनट नहीं बोल सकते हैं. समाजवाद है क्या, वो सिर्फ यही बता दें, अगर वो बता देंगे तो हम उनको नेता मान लेंगे. वो दस दिन कोचिंग, ट्यूशन करके आएं और फिर बताएं कि समाजवाद क्या है."

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में पिछले 30 साल में शर्ट के ऊपर गंजी पहनने वालों को नेता बना दिया गया. उनको न विषय का ज्ञान है और न भाषा का ज्ञान है. मैं यह नहीं मानता हूं कि डिग्री हासिल करने के बाद कोई व्यक्ति समझदार हो जाता है. हर घर में ऐसे लोग हैं जो पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन बहुत समझदार हैं. 

243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया है ऐलान

बता दें कि जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यह भी कहा है कि इनमें से 40 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट देंगे. इसके बाद अगर अगले पांच साल और मौका मिला तो 2030 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 70 से 80 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी. साथ ही 40 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी इस बार उतारने वाले हैं.

पीके ने यह भी कहा है कि 2025 में जब बिहार में जन सुराज पार्टी की सरकार बनेगी, तब साल भर के अंदर राज्य के किसी भी बेटे को मजबूरी में 10-12 हजार की नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इसके लिए पूरी योजना बना ली गई है. बिहार की जनता से अपील करते हुए पीके बार-बार कह रहे हैं कि अगली बार ध्यान से वोट करें. किसी नेता या उनके बेटे को देखकर नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें.

यह भी पढ़ें- जिस सीट से मुस्लिम कैंडिडेट उतारेगी RJD वहां क्या करेंगे प्रशांत किशोर? PK ने दे दिया 'H' वाला फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget