एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार ही नहीं... प्रशांत किशोर ने लालू राज तक की यह बातें याद दिलाईं, जानकर होगी हैरानी

Bihar Political Journey: प्रशांत किशोर ने बिहार की साल 1965 से लेकर अब तक की पूरी राजनीतिक यात्रा की खामियां गिनवा दी. लालू यादव के कार्यकाल को घेरते हुए कई बातें कहीं.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) जन सुराज पद यात्रा पर हैं. इस दौरान वह लगभग रोज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं. हाल ही में प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार की यात्रा की पूरी कहानी बताई साथ ही यह भी बताया कि बिहार के विकास की गाड़ी पटरी से क्यों उतरी. प्रशांत किशोर ने कहा कि इसके लिए बिहार के विकास के आंकड़ों को पीछे से देखना होगा. साल 1965 में बिहार अग्रणी राज्यों में ही था, लेकिन उसके बाद सूबे का पतन होना शुरू हो गया. लालू और नीतीश सरकार के कार्यकाल को भी घेरते हुए पूरी राजनीतिक यात्रा बताई.

आंकड़ों के हिसाब से बताई बिहार की यात्रा

प्रशांत किशोर ने कहा कि आपको बिहार के आंकड़ों को थोड़ा पीछे देखने पड़ेगा. साल 1965 से लेकर 1990 तक बिहार ने एक बहुत बड़ी राजनीतिक अस्थिरता का दौर देखा है. इस दौरान लालू यादव मुख्यमंत्री थे. कहा कि 1966 से लेकर 1990 तक इन 23 साल में बिहार में 25 अलग अलग सरकारें बनीं. पांच बार गवर्नर रूल और साथ ही अलग-अलग 20 मुख्यमंत्री. इस दौरान कोई छह दिन के लिए मुख्यमंत्री बना तो कोई कुछ महीने के लिए सीएम बना. इसके कारण बिहार के विकास को हाशिए पर रख दिया. यही कारण था कि बाकी राज्य आगे बढ़ते गए और बिहार पीछे होते चला गया. साल 1990 में स्थिरता लौटी तो लालू प्रसाद यादव के फॉर्म में लौटी. उन्होंने कहा कि हम आर्थिक विकास के बदले सामाजिक न्याय करेंगे.

लालू के कार्यकाल का घेराव

प्रशांत किशोर आगे बोले कि सामाजिक न्याय में लालू यादव ने लोगों को आवाज दी. समाज के कुछ वर्गों को मानने में कोई दिक्कत भी नहीं होगी कि सच में लालू यादव ने उनके लिए बहुत कुछ किया है. सामाजिक न्याय सिर्फ आवाज नहीं है. उन वर्गों को शिक्षा नहीं मिली, पूंजी नहीं मिली, जमीन नहीं मिली. उनकी स्थिति कुछ बदली नहीं थी. लालू यादव ने सामाजिक न्याय के जरिए अपनी राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाया. साल 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए. उनका नारा रहा सामाजिक न्याय संग विकास. इस दौरान बिहार में कुछ विकास कार्य जरूर हुआ है, लेकिन नीतीश कुमार का दौर भी दो भाग में बंट गया.

नीतीश कुमार के कार्यकाल का घेराव

किशोर ने कहा कि इस दौर में बिहार की जनता को राजनीतिक अस्थिरता का बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है. नीतीश कुमार के 17 साल के दौर में साल 2012 से लेकर 2017 तक का दौर जिसमें राजनीतिक स्थिरता थी. वो चाहे जिस भी लोग के साथ थे वे लोग मिलकर बिहार के विकास के लिए लगे हुए थे. बिहार में उस दौरान काम हुआ. बिहार में इतना अंधकार था कि छोटे दीए के भी जलने से बड़ा प्रकाश दिखा. वहीं 2012 से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय लेवल पर आए उसके बाद फिर कायापलट हो गई. बिहार फिर से राजनीतिक अस्थिरता की कगार पर आ गया. जब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजनीति में आए तो नीतीश कुमार उनसे अलग हो गए. इसके बाद कई प्रयोग किए और पांच से छह बार वह चुनाव करते रहे. नीतीश कुमार अपनी सरकार बदलते बदलते 10 साल में छठवें तरह की सरकार बना रहे तो जाहिर सी बात है कि विकास हाशिए पर ही रहेगा. यही कारण रहा कि बिहार इतना पीछे हो गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: भागलपुर में बीच सड़क पर युवक की हत्या, मां बोली- बहू ने बेटे को मरवाया, गलत लोगों के साथ हैं उसके संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget