एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू और मांझी पर PK का हमला- जाति की राजनीति तो करते हैं पर अपने ही लोगों का नहीं करते भला

Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. सोमवार को जाति की राजनीति को लेकर कई नेताओं पर उन्होंने निशाना साधा.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) के 93वें दिन सोमवार को राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) केसरिया प्रखंड अंतर्गत गोछी कुशहर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिहार के राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज बिहार में नेता जाति की राजनीति करते तो हैं पर अपने ही लोगों का भला नहीं करते. इसको लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadv), 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) और जगन्नाथ मिश्र (Jagannath Mishra)  पर निशाना साधा.

'आज जातिवाद ने बिहार को बर्बाद किया है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज जगन्नाथ मिश्र ने अपने जाति से कितने लोगों को आगे बढ़ाया है? आज लालू यादव अगर जाति की राजनीति कर रहे हैं तो कितने यादव युवा को आगे बढ़ाया? जीतनराम मांझी ने अपने बेटे को राजनीति में बढ़ाने के अलावा कितने लोगों को बढ़ाया है? आज जातिवाद ने बिहार को बर्बाद किया है. आप बिहार की जनता जाग जाइए वरना ये परिवारवाद की राजनीति करते जाएंगे. मैं हाथ जोड़कर आपसे विनती कर रहा हूं कि अपने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आज और अभी जागिए.

बिहार में सिर्फ एक ही जाति है, वो है 'गरीबी'- प्रशांत किशोर

आगे राजनीतिक रणनीतिकार ने कहा कि बिहार में सिर्फ एक ही जाति है, वो है 'गरीबी' और जो गरीब रह गया उसे कोई नहीं पूछने वाला. आज मुस्लिम समुदाय के लोग बीजेपी को अपने निजी कारण से वोट नहीं करते और मजबूरी में लालटेन छाप पर अपना बटन दबाते हैं. आज यादव जाति के लोगों का भी हाल उतना अच्छा नहीं है जितना होना चाहिए था. वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार को अगर सुधरना होता तो कब का सुधर जाता पर ऐसा नहीं हुआ. इतने बड़े-बड़े नेता बिहार में आए-गए पर बिहार को सालों से सुधार नहीं पाए. आज आपके बच्चों के शरीर में कपड़ा नहीं है, न स्कूल में खाने के लिए साफ-सुथरा खाना. आज आप जात-पात के चक्कर में अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं. आज मैं आप जनता से गुजारिश करने आया हूं कि अपने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोचना शुरू कीजिए, तब जाकर बिहार सुधरेगा.

ये भी पढ़ें: साल शुरू होते ही JDU-RJD के नेता भिड़े, सुधाकर सिंह बोले- नीतीश 'नाइट वॉचमैन', कुशवाहा ने 'मर्दानगी' में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget