एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश के मंत्री सुधाकर सिंह का बड़ा बयान- मैंने जो कहा है उस पर कायम हूं, आगे कुछ नहीं कहना

Agriculture Minister Sudhakar Singh Statement: सुधाकर सिंह ने कैमूर में बयान दिया था कि उनके विभाग के लोग चोर हैं. ऐसे में वे चोरों के सरदार हुए.

पटना: बिहार सरकार (Bihar Government) के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने दो दिन पहले रविवार को कैमूर में एक बयान देकर खुद ही सरकार की पोल खोल दी थी. उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों और जुड़े लोगों पर ही हमला किया था. सुधाकर सिंह ने यहां तक कह दिया था कि कृषि विभाग के लोग चोर हैं और वो उन चोरों के सरदार हैं. अब कृषि मंत्री ने यह कहा है कि उन्हें अपने बयान में कोई संशोधन नहीं करना है. कहा कि जो बात उन्होंने कही है वो उस पर कायम हैं. इसके आगे कुछ नहीं कहना है.

दरअसल, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह कैमूर में रविवार को किसानों को मंच से संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ऐसे कई बयान दिए जिसका वीडियो सामने आया तो काफी वायरल हुआ. कृषि मंत्री के इसी वायरल वीडियो में दिए गए बयान को लेकर जब उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने इस पर जवाब दिया कि उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना है. ना ही बयान में कोई संशोधन करना है. उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है और वो जनता के लिए लड़ते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Crime News: पटना की दो लड़कियां राजगीर में मिलीं, घरेलू विवाद में घर छोड़ा, सहेली के यहां रुकीं, होटल में हुआ रेप

कृषि मंत्री ने कैमूर में क्या कहा था?

सुधाकर सिंह ने कहा था कि कृषि विभाग के लोग चोर हैं. ऐसे में वो विभाग के मंत्री हैं तो वो उन चोरों के सरदार हुए. कहा कि उनके ऊपर भी और कई सरदार हैं. सरकार वही पुरानी है और इसके चाल चलन भी पुराने हैं. जिन किसानों को धान की अच्छी खेती करनी होती है वह बिहार राज्य बीज निगम के धान के बीज को तो लेते ही नहीं हैं. अगर किसी कारण ले भी जाते हैं तो उसे अपने खेतों में नहीं डालते हैं. बीज निगम वाले किसानों को राहत देने की जगह सौ से डेढ़ सौ करोड़ रुपये की चोरी कर लेते हैं. कहा कि विभाग का कोई ऐसा अंग नहीं है जो चोरी नहीं करता होगा. किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पुतला फूंकते रहिए. इससे पता चलेगा कि आपलोग नाराज हैं. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो यह लगेगा कि जिले में सब ठीक चल रहा है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: मुखिया का हत्यारा 17 साल जेल में रहा, बाहर निकला तो पटना में गोलियों से भूना गया पप्पू सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget