एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुकेश सहनी बोले- नीतीश कुमार बीजेपी से परेशान हैं, मैं NDA के साथ नहीं लेकिन मुख्यमंत्री के साथ हूं

Mukesh Sahani Attack on BJP: मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी बिना सहारे के बिहार में चुनाव नहीं जीत सकती है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का समय अब चला गया.

पटनाः विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने बीजेपी को लेकर एक बार फिर हमला बोला है. मुकेश सहनी ने सीधा कहा कि वो एनडीए (NDA) में नहीं हैं लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ हैं. सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी से परेशान हैं. आगे सहनी ने कहा कि बीजेपी बिना सहारे के बिहार में चुनाव नहीं जीत सकती है. मंगलवार को मुकेश सहनी ने एक कार्यक्रम में यह बात कही.

दरअसल, मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कोसी प्रक्षेत्र के नेता मिथिलेश विजय यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की सदस्यता ली. इसी दौरान मुकेश सहनी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा पटना आए थे. मुकेश सहनी ने कहा कि जेपी नड्डा का समय अब चला गया. लोग पहचान गए.

यह भी पढ़ें- Bihar News: अमित शाह और जेपी नड्डा के बिहार दौरे के बाद एक्शन में BJP, अपनी पार्टी के मंत्रियों से कही ये बात

वीआईपी किसी खास जाति की पार्टी नहीं

इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी किसी खास जाति की पार्टी नहीं बल्कि सभी जाति की पार्टी है. उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद के विचारों के वे प्रशंसक रहे हैं. वहीं आरजेडी को तोड़ने के सवाल पर कहा कि जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता. पार्टी की विचारधारा को लेकर लोगों में आकर्षण है.

सहनी ने यह भी कहा कि आज संसद जैसे लोकतंत्र के मंदिर में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है. सीबीआई, ईडी के माध्यम से विपक्ष के लोगों या सरकार की आलोचना करने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है. इस दौरान सहनी ने मोकामा विधानसभा उपचुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने की भी घोषणा की. आरजेडी को छोड़कर वीआईपी में आने वाले मिथिलेश विजय यादव ने कहा कि 'सन ऑफ मल्लाह'  मुकेश सहनी की पार्टी की विचारधारा मुझे सामाजिक कार्यों के ज्यादा करीब लगती है. इस कारण मैंने अपने समर्थकों से आज पार्टी की सदस्यता ली है.

यह भी पढ़ें- बिहार शिक्षक बहाली: 7वें चरण की भर्ती को लेकर बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget