एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बोचहां विधानसभा सीट को लेकर सहनी ने कर दिया सब कुछ स्पष्ट, कहा- CM नीतीश करेंगे प्रत्याशी का एलान

मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के सबसे बड़े नेता हैं. वही बोचहां उपचुनाव के लिए एनडीए कैंडिडेट के नाम का एलान करेंगे. उम्मीद है कि बीजेपी समर्थन करेगी.

पटनाः मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख और मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने प्रत्याशी को लेकर सब कुछ साफ कर दिया है. मुकेश सहनी ने कहा कि बोचहां विधानसभा से हमारी पार्टी लड़ेगी. हमारी पार्टी के विधायक के निधन से ही यह उपचुनाव हो रहा है. इस सीट से एनडीए से वीआईपी का कैंडिडेट होगा. 

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एनडीए के सबसे बड़े नेता हैं. वही बोचहां उपचुनाव के लिए एनडीए कैंडिडेट के नाम का एलान करेंगे. हर हाल में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी और उम्मीद है कि बीजेपी भी इस मुद्दे पर मेरा समर्थन करेगी. सहनी ने कहा- "मुझे विश्वास है कि बीजेपी वहां उम्मीदवार नहीं देगी. बीजेपी के जो भी लोग मुझे मंत्री पद से हटाने या एनडीए से बाहर करने की मांग कर रहे हैं इसपर मैं कहना चाहता हूं कि यह सब बीजेपी विधायकों का निजी बयान है." 

यह भी पढ़ें- Bihar News: विधानसभा हंगामा मामले से जुड़ी बड़ी खबर, समिति ने रिपोर्ट सौंपी, विपक्ष के 12 विधायकों पर होगी कार्रवाई

बीजेपी नाराज तो मैं क्या करूं?: सहनी
वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी का आलाकमान मेरे बारे में कुछ नहीं बोल रहा है. बोचहां से मुसाफिर पासवान के परिवार का सदस्य ही मेरा उम्मीदवार होगा. सूत्रों के अनुसार मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान प्रत्याशी हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी में मेरे चुनाव लड़ने से अगर बीजेपी नाराज है तो मैं क्या कर सकता हूं? हर पार्टी को अपना विस्तार करने का अधिकार है. दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने का अधिकार है. 

बता दें बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. तारीख का एलान हो गया है. 12 अप्रैल को वोटिंग होगी. 16 को रिजल्ट आएगा. एनडीए में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है. हर हाल में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी बोचहां में अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं. बीजेपी यह सीट उनको देने को तैयार नहीं है. 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बोचहां से बेबी कुमारी निर्दलीय चुनाव लड़ीं थीं और जीत गईं थीं. बाद में भाजपा में शामिल हो गई थी. बिहार बीजेपी में अभी वह महामंत्री हैं. सूत्रों के अनुसार BJP अगर लड़ेगी तो वहां से उनको उम्मीदवार बना सकती है. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बोचहां सीट विकासशील इंसान पार्टी को NDA में चली गई थी इसलिए बेबी कुमारी चुनाव नहीं लड़ पाई थी.

यह भी पढ़ें- लोकसभा उपचुनाव: बंगाल की CM ममता बनर्जी को 'बिहारी बाबू' पर 'भरोसा', आसनसोल से बनाया TMC का उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget