एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सांसद चिराग पासवान का दावा, रोहतास में बोले- 'बिहार में लोकसभा के साथ होगा विधानसभा का चुनाव'

Chirag Paswan News: सांसद चिराग पासवान रोहतास के संझौली में कानू हलवाई संघर्ष सेना के महासम्मेलन में पहुंचे थे. चिराग ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार को बदलना बेहद जरूरी है.

रोहतास: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) रविवार (01 अक्टूबर) को रोहतास के संझौली में आयोजित कानू हलवाई संघर्ष सेना (Kanu Halawi Sangharsh Sena) के महासम्मेलन में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद चिराग पासवान ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही बिहार विधानसभा का भी चुनाव होना तय है. अभी से कार्यकर्ता तैयार हो जाएं.

हर मसलों पर बिहार पिछड़ा: चिराग पासवान

जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि ऐसे में यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. आने वाले समय में इस चुनाव को काफी गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि पिछले 33 साल से बिहार में आरजेडी और जेडीयू के नेता सरकार चला रहे हैं लेकिन फिर भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर विभिन्न मसलों में बिहार को देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है.

'बिहार की सरकार को बदलने की जरूरत'

चिराग ने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार को बदलना बेहद जरूरी है. कार्यकर्ताओं के अलावा सभी लोगों से अपील की और कहा कि एक-एक लोग इस सरकार के खिलाफ गोलबंद हो जाएं ताकि जब लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव होगा तो अपने वोट का प्रयोग कर बिहार की सरकार को बदलने में किया जाएगा.

बता दें कि संझौली में कानू हलवाई संघर्ष सेना के महासम्मेलन में भाग लेने जमुई के सांसद चिराग पासवान पहुंचे थे. इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ थी, जिसे नियंत्रित करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को उपहार भेंट की.

चिराग पासवान ने जेडीयू को लेकर क्या कहा?

इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार (01 अक्टूबर) को एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जेडीयू के विधायक हम लोगों के संपर्क में हैं. यह बात हकीकत है कि जेडीयू में सब कुछ ठीक नहीं है. जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि उन्हीं के नेताओं में एक असंतोष की भावना है. धीरे-धीरे यह सतह पर दिखने लगा है. अब वह वह दिन दूर नहीं है जब जेडीयू में एक बड़ी टूट देखने को मिलेगी. 

ये भी खबरें पढ़ें: Chirag Paswan: ललन सिंह और अशोक चौधरी के विवाद पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, खुद बताई हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget