एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: ललन सिंह और अशोक चौधरी के विवाद पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, खुद बताई हकीकत

Bihar Politics: चिराग पासवान ने कहा कि जेडीयू के कई नेता, सांसद और विधायक हम लोगों के संपर्क में हैं. आने वाले दिनों में न यह (जेडीयू) पार्टी बचेगी न पार्टी का अस्तित्व कोई संभालने वाला बचेगा.

पटना: पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी कि जेडीयू की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) के बीच तीखी बहस हुई थी. दोनों नेताओं के बीच विवाद की खबरों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार (01 अक्टूबर) को बड़ा बयान दिया. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कौन किसको कहां से सेट करने जा रहा है, यह बात हकीकत है कि जेडीयू में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

चिराग पासवान ने कहा कि जेडीयू के कई नेता, सांसद और विधायक हम लोगों के संपर्क में हैं. ललन सिंह को लेकर उन्हीं के नेताओं में एक असंतोष की भावना है. धीरे-धीरे यह सतह पर दिखने लगा है. अब वह वह दिन दूर नहीं है जब जेडीयू में एक बड़ी टूट देखने को मिलेगी. चिराग ने सवालिया लहजे में कहा कि जेडीयू का भविष्य क्या है? एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता ने बार-बार पाला बदलने का काम किया. मुख्यमंत्री तो चुनाव लड़ते नहीं हैं. जनता के बीच जाते हैं तो बात नहीं होती है. आने वाले दिनों में न यह पार्टी बचेगी न पार्टी का अस्तित्व कोई संभालने वाला बचेगा.

'ठाकुर' वाली कविता पर क्या बोले चिराग?

वहीं आरजेडी सांसद मनोज झा की 'ठाकुर' वाली कविता पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं बल्कि जिस पार्टी से वह आते हैं वह जातियों की पार्टी करने के लिए मानी ही गई है. समाज को बांट कर समाज में भेदभाव उत्पन्न करके उसका राजनीतिक लाभ लेना, एमवाई समीकरण बनाना, अगड़ी पिछड़ी की लड़ाई करवाना, जो कविता उन्होंने पढ़ी वह लंबे समय से है. किसी जाति को लेकर यह कविता नहीं लिखी गई है. जो सोच इस पार्टी की रही है इसकी जरूरत नहीं थी ऐसी किसी कविता को पढ़कर इस तरीके के मतभेद को उत्पन्न करने की, जरूरी है जात-पात धर्म की राजनीति से उठकर सही दिशा में अपना ध्यान केंद्रित करके बिहार के ज्वलंत विषय को सुलझाया जाए.

अब्दुल बारी सिद्दी के बयान की चिराग ने की निंदा

आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से महिलाओं को लेकर विवादित बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि यह इनकी सोच को दर्शाता है. महिलाओं को लेकर इतनी ओछी और छोटी सोच की हम निंदा करते हैं जो उन्हें रंग रूप और वेशभूषा से जोड़कर देखते हैं. अभी भी इनकी सोच अभी भी उस मानसिकता से उलझी हुई है जहां पर यह लोग महिलाओं को पर्दे में और चूल्हा चौका में पीछे ही बांधकर रखना चाहते हैं. इनकी सोच से घृणा होती है.

यह भी पढ़ें- Bihar: तेजस्वी ने कहा- हमारी पार्टी में BJP से अधिक 'राजपूत' MLA-MLC, गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget