एक्सप्लोरर

Bihar Politics: भतीजे को चाचा का इशारा! NDA में स्वागत के साथ पशुपति पारस ने चिराग पासवान के लिए कही ये खास बात

Pashupati Kumar Paras Reactions on Chirag Paswan: पशुपति कुमार पारस पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान भविष्य में चाचा भतीजा के एक होने के सवाल का भी जवाब दिया है.

पटना: केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने अपने भतीजे चिराग पासवान (Chirag Paswan) को एनडीए (NDA) में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. पशुपति कुमार पारस ने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी अगर एनडीए में शामिल होती है तो उनका स्वागत है. वे पटना में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं. इसके साथ ही पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे के लिए बड़ी बात भी कह दी है.

चाचा भतीजा के एक होने पर जब पशुपति कुमार पारस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह भविष्य की बात है. भविष्य में कुछ भी हो सकता है. आगे क्या होगा यह कहना मुश्किल है. हालांकि एक होने के लिए चिराग पासवान को प्रायश्चित तो करना ही होगा.

कुढ़नी से एनडीए के प्रत्याशी को सपोर्ट

पशुपति कुमार पारस ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना 28 नवंबर को हुई थी. हमारे नेता रामविलास पासवान ने पार्टी को खड़ा किया था. स्थापना दिवस हम लोग अपने कार्यालय में 28 नवंबर को मनाएंगे. वहीं कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि एनडीए की ओर से जो भी प्रत्याशी होगा उसको वो सपोर्ट करेंगे और जिताने का काम करेंगे. 

वहीं जब सवाल किया गया कि चिराग पासवान अचानक मोकामा और गोपालगंज  के उपचुनाव में एनडीए की ओर से मैदान में आए और यह भी कहा जाता है कि चिराग पासवान के कहने पर एलजेपी वोटर गोलबंद हुए. इस पर पशुपति पारस ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. चिराग पासवान से गोलबंद नहीं हुए हैं. हमारी पार्टी से भी सभी नेता और कार्यकर्ता चुनाव में लगे थे. यही कारण है कि एक जगह से एनडीए ने चुनाव जीता तो वहीं दूसरी जगह से भी एनडीए के प्रत्याशी को अच्छा वोट आया.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'तोरा भी नाम नीतीश कुमार है', जनता दरबार में CM के सामने जब पहुंचा युवक, खूब हंसे मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget