एक्सप्लोरर

Mandal Commission: JDU ने भी मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की उठाई मांग, कही ये बात

जातीय जनगणना के सवाल पर जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि बीजेपी जवाब दे कि सर्वसम्मति के बाद वो पीछे क्यों हट रही है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने हमेशा से इसकी मांग की है.

पटना: जातीय जनगणना, आरक्षित कोटे से बैकलॉग के लाखों रिक्त पदों को भरने और मंडल आयोग की शेष सभी अनुशंसाओं को लागू करने की मांग को लेकर आरजेडी शनिवार को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों के सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपनी मांगों को मनवाने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं, प्रदर्शन खत्म होने के बाद सभी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे.

जेडीयू ने मांग का किया समर्थन

इधर, प्रदर्शन के बीच जेडीयू ने भी आरजेडी की मांग का समर्थन किया है. लेकिन उनके प्रदर्शन को पॉलिटिकल स्टंट बताया है. जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि मंडल कमीशन को लेकर जो सिफारिशें हैं, उसमें कुछ लागू हुई हैं, जबकि कुछ किताबों में ही हैं और जेडीयू भी मांग करती है कि सभी सिफारिशें लागू हों.

बीजेपी को करना है अंतिम फैसला

वहीं, उन्होंने आरजेडी के प्रदर्शन पर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी मंडल आयोग को सामाजिक न्याय के आड़ में पारिवारिक न्याय का एजेंडा बना चुकी है. आरजेडी अपने इस पॉलिटिकल टूल को समय दर समय इस्तेमाल करती है. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि ये किसी की जाति की बात नहीं है. सबको साथ मिलकर इसे लागू करना चाहिए. अंतिम फैसला अब बीजेपी करेगी.

जातीय जनगणना के सवाल पर जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि बीजेपी जवाब दे कि सर्वसम्मति के बाद वो पीछे क्यों हट रही है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने हमेशा से इसकी मांग की है. 2019 और 2020 में सर्वदलीय बैठक हुई. विधानसभा और विधान परिषद से ये प्रस्ताव पारित हुआ था. बीजेपी ने साथ दिया और लेकिन अब वो पीछे हट रही है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: मंदिरों की जमीन होंगी देवता के नाम, सरकार की ओर से कराया जा रहा सर्वेक्षण

जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर RJD का प्रदर्शन आज, सड़क पर उतरेंगे पार्टी नेता और कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
Bihar Weather: बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget