एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय, मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा

Bihar Political News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने का समय मांगा है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

Bihar News: बिहार में सियासी सरगर्मियां लगातार तेज हो रही है. राजनीतिक उठापटक के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने का समय मांगा है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अगर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाते हैं तो प्रदेश में दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. सूत्रों की मानें तो दोनों ही डिप्टी सीएम बीजेपी से होने वाले हैं, जिसमें सुशील मोदी और रेणु देवी का नाम आगे चल रहा है.

बिहार में चढ़े सियासी के बीच आज बीजेपी ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. आगे की रणनीति बनाने के लिए बीजेपी विधायक और सांसद आज सुबह 10 बजे बीजेपी के पटना पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे. संभव है कि इस बैठक के बाद सरकार को लेकर कुछ बड़े संकेत मिल सकते हैं. वहीं नीतीश कुमार को लेकर बिहार बीजेपी प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा कि न तो उन्होंने इस्तीफा दिया है और न ही किसी ने समर्थन वापस लिया है. अगर कुछ होगा, तभी हमें कोई जानकारी मिलेगी. फिलहाल बीजेपी बिहार की स्थिति का आकलन करना चाहती है और उसके बाद हम उसके अनुसार निर्णय लेंगे.

जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन टूटने की कगार पर

बिहार में जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन टूटने की कगार पर है. नीतीश कुमार फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं. एनडीए को छोड़कर नीतीश कुमार साल 2022 में 'महागठबंधन' बनाने के लिए अपने रास्ते अलग कर लिए थे. बिहार की लोकसभा सीटों की अगर बात करें तो यहां 40 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें से 17 पर बीजेपी के सांसद हैं तो वहीं 16 पर जेडीयू के सांसद हैं.

चौथी बार नीतीश कुमार बदलेंगे पाला

नीतीश कुमार बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाते हैं तो ये चौथी बार होगा कि वो पाला बदले हैं. फिलहाल अभी जेडीयू के पास 45 तो राजद के पास 79 विधायक हैं. वहीं बीजेपी के पास 78 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एम-एल) की 12, सीपीआई (एम) और सीपीआई की दो-दो, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की चार सीटें और एआईएमआईएम की एक सीट, साथ ही एक निर्दलीय विधायक हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: ‘बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है’, सियासी घमासान के बीच HAM प्रमुख के घर के बाहर लगे पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget