एक्सप्लोरर

Bihar NDA: जातिगत गणना पर समर्थन के साथ ही तकरार शुरू, JDU ने ठुकराई BJP की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

बिहार में जातीय गणना कराने के साथ ही बीजेपी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है. कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री नीरज कुमार बबलू ने यह मांग मीडिया के सामने रखी.

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट  (Nitish Cabinet) ने जाति आधारित जनगणना (Caste Based Census) को छह महीने के अंदर कराए जाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. साथ ही इसके लिए 500 करोड़ रुपए की राशि भी मंजूर कर दी गई. कैबिनेट के फ़ैसले पर बीजेपी (BJP) साथ तो है, पर राजनीति का एक चैप्टर खुल गया है. बीजेपी ने दबाव में आकर हां तो कर दी, लेकिन अब कसक निकालने के लिए नई मांग सामने रख दी. नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद बाहर आए मंत्री ने कहा कि छह महीने के अंदर जातिगत गणना के इस फैसले में बीजेपी सरकार के साथ है, लेकिन उनके समर्थन के अंदर टीस झलक रही है.

दरअसल, जातीय गणना कराने के साथ अब बीजेपी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) बनाने की मांग कर दी है. कैबिनेट की बैठक में शामिल वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu) ने कहा कि जातिगत गणना तो अब हो ही रहा है, अब जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण क़ानून भी बिहार में लागू हो जाए. ताकि बिहार में जिस रफ़्तार से एक धर्म की आबादी तेज़ी से बढ़ रही है उसकी जानकारी भी जनता के समाने आए. अब इसमे ज़रा भी देर नहीं होनी चाहिए कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लागू हो.

ये भी पढ़ें- Caste Census: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की राह पर चले जीवेश मिश्रा, जातीय जनगणना को लेकर कही ये बात

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बीजेपी का स्टैंड

दूसरी तरफ जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बीजेपी ने स्टैंड ले लिया है तो जेडीयू ने इस मांग को रिजेक्ट कर दिया. बीजेपी की जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराए जाने का प्रस्ताव दिया तो जेडीयू ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत नहीं है. शिक्षा और जागरूकता से जनसंख्या की समस्या को दूर किया जा सकता है.

बिहार NDA में दबाव की राजनीति

बिहार में जाति आधारित जनगणना पर जितनी तेजी से नीतीश कुमार आगे बढ़ रहे हैं, इसपर उतनी ही तेजी से बीजेपी भी जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर आगे बढ़ रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री ने जाति आधारित गिनती में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिनती को रोकने के लिए भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें- POK पर बोले बीजेपी के राज्यसभा MP राकेश सिन्हा, कहा- भारत तैयार बैठा है, बस मुहूर्त की देरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget