एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जेडीयू कार्यालय, राज्यसभा चुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को जेडीयू कार्यालय पहुंचे हैं. इस दौरान पार्टी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि आज राज्यसभा चुनाव को लेकर फैसला हो सकता है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को जेडीयू कार्यालय पहुंचे हैं. इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता भी पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं. राज्य सभा चुनाव को देखते हुए नीतीश कुमार की पार्टी के नेताओं के साथ बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि आज राज्यसभा चुनाव को लेकर फैसला हो सकता है. बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है. इसे लेकर लगातार बैठकों को दौर जारी है, लेकिन सीटों को लेकर फैसला अब तक नहीं हुआ है. ऐसे में रोज नई अटकलें सामने आती रहती हैं. शुक्रवार को पटना में जेडीयू की बैठक हुई, लेकिन नाम पर फैसला नहीं हुआ. कई बार मुख्यमंत्री से भी जब मीडिया ने सवाल पूछा तो वो भी पार्टी फैसला करेगी कह कर टाल गए.

इधर, आरा में शुक्रवार को एक शादी समारोह में अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुराने सहयोगी व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई. दोनों यहां के एक रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे थे. कई माह से केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिकारिक तौर पर मुलाकात नहीं होने की चर्चा को विराम लगा. शादी के दौरान मुख्यमंत्री और आरसीपी सिंह एक ही सोफा पर बैठे नजर आए. दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे दिखे. इस दौरान सबकी नजरें इन दोनों नेताओं पर ही थी, लेकिन दोनों के बीच की दूरी साफ दिख रही थी. 

ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव पर आरसीपी सिंह से पूछा गया- क्या JDU से आपको दोबारा भेजा जा रहा? कैमरे पर दिया कुछ ऐसा जवाब

आरसीपी सिंह का गोलमोल जवाब

गौरतलब है कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह की सीट जून में खाली होने वाली है. पार्टी उन्हें दोबारा भेजेगी या नहीं इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है. रविवार को इसपर फैसला आने की उम्मीद है. वहीं, इसको लेकर आरसीपी सिंह भी गोलमोल जवाब देते रहे हैं. पत्रकारों ने कुछ दिन पहले जब उनसे सवाल किया था कि क्या आपको पार्टी दोबारा भेज रही है? इस पर आरसीपी सिंह ने कहा कि ये सब कहने की चीज होती है. हमको क्या पता है कि जा रहे हैं या नहीं जा रहे हैं. मुख्यमंत्री या पार्टी अध्यक्ष से इस बारे में कुछ बात हुई है? इस पर कहा- "आपको इससे क्या मतलब? अभी नोटिफिकेशन हुआ है. 24 तारीख से नॉमिनेशन होगा.

ये भी पढ़ें- CBI Raid के बाद RJD का 'पोस्टर वार'! पार्टी का दावा- सीएम नीतीश और तेजस्वी की नजदीकियों से घबराई बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget