एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में BJP के लिए करेंगे प्रचार, किसका होगा 'गेम ओवर'?

Chirag Paswan By Election Caimpaign for BJP: 31 अक्टूबर को चिराग मोकामा और एक नवंबर को चिराग गोपालगंज जाएंगे. तीन नवंबर को दोनों सीटों पर वोटिंग होगी.

पटना: लोजपा रामविलास (LJP Ramvilas) के अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान की (Chirag Paswan) लगता है एनडीए (NDA) में वापसी हो गई है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल (Sanjay Jaiswal) ने गुरुवार को एलान किया है कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में चिराग पासवान बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. 31 अक्टूबर को चिराग मोकामा और एक नवंबर को चिराग गोपालगंज जाएंगे. दोनों सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है. तीन नवंबर को दोनों सीटों पर वोटिंग होगी और छह को नतीजे आएंगे.

मोकामा से बीजेपी की प्रत्याशी सोनम देवी हैं जबकि गोपालगंज में बीजेपी की प्रत्याशी कुसुम देवी हैं. 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर लड़ा था. जेडीयू के खिलाफ हर सीट पर उम्मीदवार उतारे थे जिससे नीतीश कुमार की पार्टी करीब 30 सीटें हार गई. 43 सीटों पर ही जेडीयू सिमट गई थी. चिराग पासवान की पार्टी को करीब 25 लाख वोट मिले थे लेकिन एक ही विधायक पार्टी का जीत पाया था जो बाद में जेडीयू में शामिल हो गया. बाद में एलजेपी में टूट भी हुई और छह में से पांच सांसद अलग हो गए थे.

चिराग के चाचा पशुपति पारस खुद भी सांसद हैं. उनके साथ पार्टी के अन्य चार सांसद अलग हो गए थे. पार्टी में टूट के बाद चुनाव आयोग ने एलजेपी का चुनाव चिह्न बंग्ला फ्रीज कर दिया था. चुनाव आयोग की तरफ से चिराग को एलजेपी रामविलास नाम से पार्टी एवं हेलीकॉप्टर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था. पारस को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नाम से पार्टी का नाम आवंटित किया गया था एवं चुनाव चिह्न सिलाई मशीन आवंटित किया गया था. पारस केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं.

चिराग के प्रचार से किसे होगा नुकसान?

इधर, चिराग पासवान के प्रचार करने से किसे नुकसान होगा और किसका गेम ओवर होगा इसको लेकर सबसे बड़ा सवाल है. गोपालगंज में तो आरजेडी के खिलाफ तेजस्वी यादव की मामी भी मैदान में हैं. वहीं मोकामा की बात करें तो इस सीट पर दोनों तरफ से बाहुबलियों की पत्नी हैं. देखने वाली बात होगी कि इस बार चिराग पासवान के प्रचार से बीजेपी को कितना फायदा या नुकसान होगा.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Blast: भागलपुर में शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बैलून में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, एक की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget