एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '…तब ही बिहार में हिंदू सुरक्षित रह पाएंगे', बीजेपी विधायक के बयान पर मचा बवाल, RJD ने की बड़ी मांग

Bihar Hindu State: हरिभूषण ठाकुर ने बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार को बयान दिया है. आरजेडी का कहना है कि जब से बीजेपी बिहार में सत्ता से बाहर हुई तब से बेचैन है.

पटना: बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर (Haribhushan Thakur) ने मंगलवार (28 मार्च) को बिहार विधानसभा परिसर में बड़ा बयान दिया है. हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि बिहार हिंदू राज्य बनेगा. बिहार में जल्द हिंदुओं का शासन और राज होगा, तब ही बिहार में हिंदू सुरक्षित रह पाएंगे. बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. खतरें में हैं. यहां मुसलमानों को खुश करने के लिए बिहार सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है.

बीजेपी विधायक ने कहा कि रमजान के महीने में बिहार सरकार के मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक घंटे पहले ऑफिस आने और एक घंटे पहले कार्यालय से जाने की सुविधा दी गई, लेकिन रामनवमी में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी गई है. बाइक रैली पर रोक है. जुलूस निकालने के लिए थाने से लाइसेंस लेना होगा. हिंदुओं के साथ भेदभाव हो रहा है. बिहार जब हिंदू राज्य बनेगा तब सब समस्या हिंदुओं की दूर हो जाएगी.

आरजेडी ने कहा- जेल भेजा जाए

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर के बयान पर आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बड़ी मांग कर दी है. आरजेडी विधायक ने कहा कि हरिभूषण ठाकुर बचौल पर सख्त कार्रवाई हो. जेल भेजा जाए. एफआईआर दर्ज हो. हिंदू राज्य बिहार को बनाने की बात बोल रहे हैं. समाज में तनाव फैला रहे हैं. हिंदू मुसलमानों को आपस में लड़ाना चाह रहे हैं. कहा कि जब से बीजेपी बिहार में सत्ता से बाहर हुई तब से वह बेचैन है. रामनवमी में डीजे, बाइक रैली पर रोक, जुलूस के लिए थाने से लाइसेंस लेने का निर्णय बहुत अच्छा है.

पटना के डीएम ने क्या कहा?

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि रामनवमी पर डीजे बजाने पर रोक है. बाइक रैली पर रोक है क्योंकि कई बार संवेदनशील घटनाएं हो चुकी हैं. जुलूस निकालने के लिए स्थानीय थाने से लाइसेंस लेना होगा. शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा. चप्पे चप्पे पर पुलिस, मजिस्ट्रेट रहेंगे. सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी. जो गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

बीजेपी के आरोपों पर कि रामनवमी में हिंदुओं के साथ भेदभाव हो रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का निर्णय है. रमजान के महीने में बिहार सरकार के मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक घंटे पहले ऑफिस आने और एक घंटे पहले कार्यालय से जाने की सुविधा जो दी गई वह भी सरकार का निर्णय था.

यह भी पढ़ें- बिहार में DJ की राजनीति: RJD ने कहा- साउंड से हार्ट अटैक का खतरा, सड़क टूट जाती है, BJP बोली- हमारी सरकार आई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget