एक्सप्लोरर

आखिर BJP ने किसी 'यादव' विधायक को क्यों नहीं बनाया मंत्री? जानें इसके पीछे की रणनीति

Bihar Politics: नीतीश सरकार में 7 चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. इसमें संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीवेश कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं.

Bihar News: बिहार में बुधवार (26 फरवरी) को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. मंत्रिमंडल की संख्या में बीजेपी ने जेडीयू को पीछे छोड़ दिया है. बीजेपी के 21 मंत्री हैं जबकि जेडीयू के 13 मंत्री हैं. इन सबके बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. बीजेपी के जो 21 विधायक मंत्रिमंडल में हैं उनमें से एक भी यादव जाति से नहीं हैं.

क्या बीजेपी ने यादव जाति वाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को वॉकओवर दे दिया है या फिर गैर यादव जातियों को साधकर बीजेपी एक अलग तरह की रणनीति पर बीजेपी काम कर रही है.

कुल 54 विधायक यादव जाति से हैं

बता दें कि बिहार में यादव जाति से 54 विधायक हैं. इसमें सबसे ज्यादा आरजेडी से 35, बीजेपी से 8, जेडीयू से 7, लेफ्ट से 3 और कांग्रेस से एक यादव विधायक है. यानी आरजेडी के बाद सबसे ज्यादा यादव विधायक बीजेपी के पास है. इसके बावजूद बीजेपी ने बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में किसी यादव को मंत्री नहीं बनाया. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जिन नामों पर विचार किया था उन नामों में यादव जाति की गायत्री देवी और एमएलसी नवल किशोर राय का नाम शामिल था. हालांकि इसके बाद भी यादव जाति के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली.

बिहार में यादव वोटरों की बड़ी संख्या

बिहार में यादव जाति की बड़ी आबादी है. इसके बावजूद बीजेपी ने इस जाति को मंत्रिमंडल में शामिल न करके चुनावी साल में अपना सियासी एजेंडा साफ कर दिया है. जब आरजेडी के साथ जेडीयू ने सरकार बनाई थी तब 8 यादव विधायकों को मंत्री बनाया था. अभी जेडीयू से सिर्फ एक यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जबकि बीजेपी ने किसी यादव को मंत्री नहीं बनाया. यानी कुल मिलाकर बीजेपी आरजेडी के वोट बैंक यादव जाति पर बिल्कुल फोकस नहीं करना चाहती. किसी भी यादव विधायक को मंत्री न बनाकर बीजेपी ने साफ संदेश दिया है जो हमारे साथ नहीं हम उसके साथ नहीं.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार के बेटे का पलटवार, निशांत ने बता दिया 2025 का CM फेस
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
बेगूसराय में शिक्षा अधिकारी के घर रेड, करोड़ों का कैश-गहने बरामद
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget