एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ‘सरकार गिरने वाली है’ बयान पर BJP और JDU ने किया पलटवार, कहा- सपना देखिए

तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र की लोगों की समस्या सुनने के लिए गए हैं. क्षेत्र में लोगों से कहा कि दो से तीन महीने बिहार में सरकार गिरने वाली है. इस बयान पर जेडीयू और बीजेपी ने पलटवार किया है.

पटनाः दिल्ली से पटना आने के बाद तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र की लोगों के समस्या सुनने के लिए गए हैं. वहां दो से तीन महीने में सरकार गिराने वाले बयान को लेकर अब बीजेपी और जेडीयू ने आड़े हाथों ले लिया है. बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी लंबे समय से गायब थे. जब कोरोना का संक्रमण बिहार में बढ़ रहा था तो यहां से वो दिल्ली जाकर लॉकडाउन हो गए थे. अब संक्रमण कम हुआ तो आए हैं.

क्षेत्र की जनता से तेजस्वी को मतलब नहीं

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता या उनके अपने क्षेत्र की जनता से कोई मतलब नहीं है. क्षेत्र की जनता ने तो लापता विधायक का पोस्टर भी लगाया था. जब लोगों को उनकी जरूरत थी तो उनका सूद लेने नहीं गए और अब आए हैं तो सपना देख रहे हैं कि दो तीन महीने में सरकार जाने वाली है. इनका सपना अब सपना ही रह जाएगा.

कहा कि चुनाव में तो पराजय हुई है और अभी उसे ही झेल नहीं पाए हैं. उनको केवल कुर्सी चाहिए और बाकी उन्हें जनता की सेवा से और जनता के दुख-दर्द से उन्हें कोई मतलब नहीं है. जनता उनसे हिसाब लेने के लिए तैयार है.

जेडीयू ने भी बोला तेजस्वी यादव पर हमला

जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि प्रवासी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे समय के बाद अनलॉक होते हैं और बिहार की धरती पर आते हैं. आने के साथ ही अनाप-शनाप बातें शुरू कर देते हैं. लंबे समय से उनके क्षेत्र की जनता ही उन्हें ढूंढ रही थी और इनके लापता होने का पोस्टर भी लगा रही थी लेकिन इनके कानों पर जूं तक नही रेंगा. क्षेत्र भ्रमण करने निकले हैं और कहते हैं कि सरकार गिर जाएगी. ये बातें लंबे समय से इनके नेता और प्रवक्ता कह रहे हैं कि सरकार गिर जाएगी. कभी होली के बाद तो कभी दशहरा के बाद. जनता ने इन्हें सरकार से बाहर कर दिया है लेकिन इनका सत्ता विलाप कम नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: दो से तीन महीने में बिहार में गिर जाएगी सरकार, तेजस्वी यादव ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget