एक्सप्लोरर

Bihar Politics: दो से तीन महीने में बिहार में गिर जाएगी सरकार, तेजस्वी यादव ने किया दावा

राघोपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से वहां के लोग परेशान हैं. घर छोड़कर लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं. ऐसे में कोरोना काल में क्षेत्र से नदारद रहे तेजस्वी यादव राघोपुर की जनता से मुलाकात करने के लिए अपने क्षेत्र में पहुंचे. यहां नीतीश कुमार पर वे हमलावर दिखे.

पटनाः दिल्ली से लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री और बिहार सरकार पर हमलावर हैं. पटना आने के बाद तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर निकले. इसी बीच उनका एक बयान आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि बिहार में दो से तीन महीने में सरकार गिरने वाली है. अब इस बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है.  

बताया जाता है कि राघोपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से वहां के लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं. घर छोड़कर लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं. ऐसे में कोरोना काल में क्षेत्र से पूरी तरह से नदारद रहे तेजस्वी यादव राघोपुर की जनता से मुलाकात करने पहुंचे हैं. उनका समस्याओं को सुनेंगे और उनका अपने स्तर से समाधान करेंगे. 

एसटीईटी के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी पर भी बरसे

तेजस्वी यादव ने बिहार एसटीईटी के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी पर कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्ट अधिकारियों का प्रमोशन करते हैं, ये उसी का नतीजा है. बिहार के कई अस्पताल खंडहर में तब्दील हो गए, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? नीतीश कुमार इतने साल से मुख्यमंत्री हैं, तो जिम्मेदारी किसी न किसी तो को लेनी पड़ेगी.

छपरा में एक युवक को खाली इंजेक्शन लगाए जाने के मामले पर कहा कि बिना घोटाले के बिहार में कोई काम नहीं हो सकता. चाहे मामला जो भी हो. स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण समेत सभी विभागों में भ्रष्टाचार है.

मालूम हो कि कोरोना काल में तेजस्वी यादव के अपने क्षेत्र से नदारद रहने की वजह से वहां की जनता उनसे खास खफा है. वहीं, कई इलाकों में लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उनके लापता होने का पोस्टर भी लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget