एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बयानों की बयार ने सियासी अटकलों को सुलगाया, अब सीएम नीतीश पर टिकी सबकी नजरें

Bihar News: इंडिया गठबंधन में सीटों का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है. नीतीश कुमार की पार्टी इस देरी पर नाराजगी जता चुकी है. वहीं बिहार के सियासी अटकलें भी लगनी शुरू हो गई हैं.

Bihar Politics: बिहार में क्या कुछ बड़ा होने वाला है,क्या सीएम नीतीश कुमार फिर से चौंका देंगे, ये वो सवाल हैं जो बिहार के सियासी गलियारे में हर तरफ घूम रहा है. फिलहाल महागठबंधन की सरकार बिहार में है लेकिन गठबंधन में 'गांठ' की खबरें भी आने लगी हैं. बिहार में सियासी अटकलों को तब और हवा मिल गई जब सीएम नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने यहां तक कहा दिया कि अमित शाह ने कभी नहीं कहा कि बीजेपी में नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि हम लोग कहीं नहीं जा रहे हैं.

इस बीच बिहार बीजेपी के नेता भी अपने बयान से सियासी तड़का लगा दिया. बीजेपी के सीनियर नेता प्रेम कुमार ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की वापसी का फैसला करते हैं तो बिहार बीजेपी स्वागत करेगी. जेडीयू और बीजेपी नेता के बयानों ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. 

उधर दिल्ली में चिराग पासवान और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की दिल्ली में बैठक हुई. जीतन राम मांझी ने 25 जनवरी तक अपने विधायकों को पटना में रहने के लिए कहा है. जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली में रहने के बावजूद बिहार के वर्तमान राजनैतिक हालात पर मेरी नजर है। राज्य के राजनैतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सभी माननीय विधायकों को आगामी 25 जनवरी तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। जो भी हो राज्यहित में होगा। जय बिहार…"

वहीं, राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "नीतीश कुमार परेशान हैं. आरजेडी के लोग उन्हें परेशान करते हैं. नीतीश अपनी जगह परेशान हैं और लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए परेशान हैं. इसलिए ये स्थिति बनी हुई है."

तेजस्वी यादव ने अटकलों को किया खारिज

हालांकि, इन सब अटकलों के बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार (19 जनवरी) को सीएम नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकजुट है और अटकलों का कोई आधार नहीं है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकजुट होकर जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए काम कर रही है.

Bihar: राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची ED की टीम, लालू-तेजस्वी यादव को दिया समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget