एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार की सियासी उठापटक पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का दावा, 'RJD भ्रष्ट है इसलिए नीतीश कुमार..'

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इंडिया गठबंधन अपने आप खत्म हो जाएगा. इसके अंग एक-एक कर अलग हो रहे हैं और एक दो दिन में इसके सारे अंग फेल हो जाएंगे.

Bihar News: बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्रियों की भी नजर बनी हुई है विशेषकर बीजेपी के मंंत्रियों की, जिनकी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने भी बिहार के राजनीतिक हालात और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को लेकर मीडिया से बात की. उन्होंने यह दावा किया कि इंडिया गठबंधन अप्राकृतिक तरीके से बना था और अपने आप खत्म हो जाएगा. जबकि बिहार (Bihar) को लेकर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है उसका बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस्तीफा देते हैं तो हमारा केंद्रीय नेतृत्व उसपर आगे निर्णय लेगा. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रह्लाद जोशी ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा. जोशी ने कहा, ''यह अप्राकृतिक गठबंधन है और जो अप्राकृतिक है वह बहुत दिन नहीं चल सकता है. इसलिए गठबंधन की अपनेआप मौत हो जाएगा. इसकी मृत्यु तो तय थी. अभी तो एक-एक अंग है, वह निकल रहा है. जैसे मनुष्य में कई अंग काम करना बंद कर देते हैं वैसे ही गठबंधन का एक-एक अंग फेल हो रहा है. एक-दो दिन में सारा फेल हो जाएगा.''

आरजेडी-जेडीयू की लड़ाई में बीजेपी का कोई रोल नहीं- जोशी
बिहार की राजनीति पर प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''बिहार में जो हो रहा है हमारा कोई रोल नहीं है. जो झगड़ा हो रहा है उनके कारण हो रहा है. यह परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण हो रहा है. इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी सबसे भ्रष्ट पार्टी है. दोनों भ्रष्टाचार की सब परिधि पार कर गई है. इसलिए नीतीश कुमार उनके साथ नहीं रह रहे हैं. हम उसकी वजह नहीं है. जब नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे तो हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा. उसमें हमारा कुछ लेना-देना नहीं है.''

जेडीयू की बैठक पर बीजेपी की नजर
बीजेपी के नेता भले ही औपचारिक रूप से कुछ कहने से बच रहे हैं लेकिन केंद्रीय और राज्य स्तर पर पार्टी में जो गतिविधि दिख रही है वह उसी ओर इशारा कर रही है. बिहार में बीजेपी के विधायकों और नेताओं की बैठक चल रही है तो इसकी सहयोगी हम के विधायक भी बैठक कर रहे हैं जबकि सूत्र बताते हैं कि बीजेपी की भी नजर नीतीश के घर होने वाली चाय बैठक पर लगी हुई है.

ये भी पढ़ेंBihar Politics: बिहार में आगे क्या होगा? केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से किया गया सवाल तो मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget