एक्सप्लोरर

नीतीश की चाल से बिहार में कमल मुरझाया! ईद मिलन में तेजस्वी से गले मिले, मुहर्रम के दिन बीजेपी को दिया ग़म

Bihar Political Crisis: बिहार में JDU और BJP के बीच गठबंधन खत्म हो गया. इसके बाद आम जनता के बीच और राजनीतिक गलियारों में कुछ ऐसे मौकों की चर्चा हो रही है जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव करीब आए.

Bihar Poltics Crisis: बिहार में एक बार फिर सरकार बदलने को है. जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन मंगलवार को टूट गया. गठबंधन टूटने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बार बार अपमानित किया और उनकी पार्टी में फूट डालने की कोशिश की. गठबंधन टूटने के साथ ही लोगों के जहन में सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इस साल की वह तस्वीर तैर गई जिसमें ईद के दिन दोनों साथ दिखे थे. इस तस्वीर में सीएम नीतीश और लालू परिवार के बीच दिखी 'ट्यूनिंग' की खूब चर्चा हुई थी. ईद के दिन दिखी वो तस्वीर अब बिहार की हकीकत बन गई है. उसी दिन दोनों के बीच गुपचुप बात हो गई थी. 

यह इत्तफाक है कि ईद के दिन गले मिलने वाले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बीजेपी मुहर्रम के महीने में गम दे दिया. नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके द्वारा लगाए गए आरोप के बाद भी अब तक बीजेपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. समझा जाता है कि बीजेपी, इसके लिए पहले से तैयार थी और वह आगे के लिए डैमेज कंट्रोल की रणनीति बनाने में जुटी हुई है.

इसी साल जनवरी में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा था कि बिहार की मौजूदा सरकार गिर जाएगी. वहीं फिर अप्रैल में उनकी नीतीश कुमार से 'गुप्त वार्ता' हुई थी. उन्होंने यह दावा एक इफ्तार पार्टी के बाद किया था. तेज प्रताप ने कहा था- सरकार बनाएंगे. यह सीक्रेट है. हमारी सीक्रेट बातचीत हुई है. 

इन मुद्दों पर भी अलग थे JDU-BJP के सुर लेकिन साथ थी RJD!
इसके अलावा जातिगत जनगणना पर भी जदूय और राजद का स्टैंड एक जैसा था. तेजस्वी यादव की तमाम मांगों के बाद सरकार ने जातिगत जनगणना पर सर्वदलीय बैठक की थी जिसमें तेजस्वी की मांग के अनुरूप फैसला किया गया था. इसके साथ ही अग्निपथ योजना पर भी राजद और जदयू, एक साथ थे. हालांकि जदयू ने कभी खुल कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष नहीं रखा लेकिन बीजेपी के बयानों से उसने दूरी बनाए रखी.

 JDU ने बीजेपी द्वारा जनसंख्या कानून और लाउडस्पीकर पर बैन जैसे मुद्दों से भी दूरी बनाई. यह बात दीगर है कि JDU ने बीते दिनों संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव और उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवारों का समर्थन किया लेकिन  इससे जुड़े कई अहम कार्यक्रमों में नहीं गए. वहीं नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में भी नहीं गए.

abp न्यूज एक्सक्लूसिव: ललन सिंह ने कहा - बीजेपी से गठबंधन खत्म, आज ही होगा इस्तीफा और सरकार बनाने का दावा पेश

Bihar News: क्या बड़ा 'खेला' करने वाले हैं नीतीश कुमार, BJP से रिश्ता तोड़ना तो सिर्फ पहला कदम?

राहुल सांकृत्यायन एबीपी लाइव में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्हें राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में एक दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क से की और इसके बाद न्यूज़18 हिंदी, वनइंडिया हिंदी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया.   राहुल ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों की कवरेज की है. पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें हिंदी साहित्य और वैचारिक लेखन में भी विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget