एक्सप्लोरर

केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर बिहार का राजनीतिक गलियारा गमगीन, भाजपा के नेता यादों के साथ साझा कर रहे हैं तस्वीर

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार भारत और दलित राजनीति को इससे अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.

पटना: केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से केन्द्र में उनके सहयोगी दल बीजेपी और उनके मंत्रीमंडल के साथी बहुत मर्माहत हैं. अपने साथी के जाने के गम में कोई पुरानी यादें साझा कर रहा है तो कोई तस्वीर.

केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सासंद रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट के जरिये केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के निधन पर अपनी असीम संवेदना और श्रद्धांजलि प्रकट की. और कहा की पासवान जी देश के समाजवादी आंदोलन के एक प्रखर नेता थे. और उन्होंने अपना सारा जीवन दलितों और उपेक्षितों के कल्याण में लगाया। राम विलास जी भारत सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे. मैं अटल जी की सरकार में पहली बार उन्हीं के साथ कोयला खान राज्य मंत्री था, उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने साझा की पुरानी तस्वीर और कहा "मैं स्तब्ध हूं, दुःख को शब्दों में व्यक्त नही कर पा रहा हूँ"

स्वास्थ एवं परिवार राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा "बिहार भारत और दलित राजनीति को अपूरणीय क्षति-मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया". लोजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार भारत और दलित राजनीति को इससे अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. रामविलास पासवान जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया है. उनके निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं, विश्वास नहीं हो रहा और जो दुख हो रहा है उसको शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं. दलितों, दबे-कुचलों और गरीबों की आवाज आजीवन उठाते रहने वाले पासवान जी के निधन से आज ये सब अपने को अकेला महसूस कर रहे है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस महान पीड़ा को सहने की शक्ति प्रधान करें.

सांसद राम कृपाल यादव ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री राम विलास के निधन पर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा उनके निधन से स्तब्ध और मर्माहत हूँ. वे देश के करोड़ो गरीबों और बेजुबानों के आवाज थे. उन्होंने मुझे हमेशा छोटे भाई के तरह स्नेह और प्यार दिया. उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है . ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget