एक्सप्लोरर

बिहारः सीतामढ़ी में लगातार बारिश से ‘डूबा’ थाना, चौकी पर बैठकर हो रही ड्यूटी और खा रहे खाना

लगातार बारिश से सीतामढ़के मेहसौल ओपी के सभी कमरों में पानी घुस गया है. ओपी प्रभारी के कार्यालय कक्ष हो या पुलिस कर्मियों के सोने वाले कमरे और किचन सब जगह पानी लगा है. इन पुलिसकर्मियों को हर साल बारिश के मौसम में ऐसे ही ड्यूटी करनी पड़ती है.

सीतामढ़ीः बिहार में तूफान ‘यास’ का कहर पिछले चार दिनों से जारी है. रविवार को हवा के तेज झोंकों के साथ सीतामढ़ी में झमाझम बारिश हुई. बारिश से शहर का हाल बेहाल हो गया है. कई इलाके पानी में डूब गए. सड़कों के साथ-साथ थाना में भी पानी घुस गया है. जिन पुलिसकर्मियों पर लोगों की जिम्मेदारी है वही पानी के बीच में हैं. एक चौकी के सहारे उनका सारा काम हो रहा है.  

दरअसल, लगातार बारिश से मेहसौल ओपी के सभी कमरों में पानी घुस गया है. ओपी प्रभारी के कार्यालय कक्ष हो या पुलिस कर्मियों के सोने वाले कमरे और किचन सब जगह पानी ही पानी है. इस कारण पुलिस वालों को चौकी पर बैठकर ड्यूटी करनी पड़ रही है. सोने व खाना बनाने का एक मात्र सहारा चौकी ही है.

एक पुलिसकर्मी ने बताया कि सतह पर पानी होने के कारण सांप आदि का भय बना रहता है, लेकिन मरता क्या न करता. नौकरी बचाने व परिवार चलाने के लिए यह सब कष्ट झेलना ही पड़ेगा. बदा दें कि वर्षों से मेहसौल ओपी के पुलिसकर्मी यह समस्या झेल रहे हैं. बारिश के मौसम में इन पुलिसकर्मियों को हर साल परेशानियों का सामना करना करने के साथ ड्यूटी करनी पड़ती है.

सड़कों के साथ कई इलाके पानी में डूबे

गौरतलब है कि चक्रवात ‘यास’ को लेकर बिहार में 30 मई तक अलर्ट जारी किया गया था. इस दौरान बिहार के कई जिलों में आंधी और मूसलाधार बारिश हुई. सीतामढ़ी में 30 मई को भी झमाझम बारिश होती रही. सड़कों पर पानी के साथ कई इलाके भी पानी में डूब गए. लॉकडाउन और इस मौसम में लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे.

यह भी पढ़ें- 

गड़बड़झाला! सहरसा में शुरू होने से पहले ही 'दम' तोड़ रहा नया पोस्टमार्टम भवन, जांच में खानापूर्ति

बिहारः बक्सर में संपत्ति विवाद में की थी भाई की हत्या, एक आरोपित की गिरफ्तारी के बाद खुले कई राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget