एक्सप्लोरर

बिहार में अब पुलिस नहीं, बारिश से रुकेगा मर्डर ADG का बयान शर्मनाक या खौफनाक?

बिहार के एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि हाल ही में बहुत सारी हत्याएं हुई हैं. ज्यादातर हत्याएं अप्रैल, मई और जून के महीनों में होती हैं. यह सिलसिला बारिश आने तक चलता रहता है.

अभी तक तो दुनिया को यही पता था कि पुलिस का इकबाल बुलंद होता है तो अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते हैं. लेकिन जब पुलिस का आला अधिकारी ही इस बात को कबूल कर ले कि अपराध रोकने में और खास तौर से हत्याओं को रोकने में पुलिस का इकबाल नहीं बल्कि बारिश की भूमिका ज्यादा होती है तो फिर इस बयान को शर्मनाक कहा जाए या खौफनाक ये तय नहीं हो पा रहा है.

ये बयान उस अधिकारी का है, जिसके जिम्मे पूरा बिहार है. पूरी पुलिस फोर्स है...लेकिन वो कह रहे हैं कि अप्रैल, मई, जून में हत्याएं होती ही हैं. और जब बारिश होती है तो किसान काम पर लग जाते हैं और हत्याएं रुक जाती हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की कार्यशैली का बखान करते वक्त जब एडीजी साहब ये बयान दे रहे थे, तो जुलाई महीने को भी बीते 16 दिन हो गए थे और इस जुलाई में जब बारिश लगातार हो रही है, पूरा देश पानी-पानी है, किसान अपने खेतों में धान बो रहे हैं, तब भी उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली जगह यानी कि राजधानी पटना में हर रोज हत्याएं हो रही हैं.

गोलियां मारते हैं और 25 सेकेंड में फरार हो जाते हैं

अगर एडीजी साहब की ही बात मान ली जाए और अप्रैल, मई, जून महीने के अपराधों की गिनती थोड़ी देर के लिए भुला भी दी जाए तो सिर्फ जुलाई-जुलाई में ही बिहार में कम से कम 30 हत्याएं हो चुकी हैं. और वो भी तब जब बारिश हो रही है. यकीन न तो हो तो पटना के पारस अस्पताल वाला वो वीडियो ही देख लीजिए, जिसमें पांच बेखौफ अपराधी अस्पताल की दूसरी मंजिल पर हथियारों के साथ जाते हैं, गोलियां मारते हैं और 25 सेकेंड में फरार हो जाते हैं.

पुलिस अपराधियों को रोक नहीं पा रही है, कभी सरेआम डकैती हो रही है तो कभी लूट, शराब के तस्कर हर दिन हजारों पेटी शराब बिहार पहुंचा रहे हैं और लाखों कमा रहे हैं.

लाइन में लगकर यूरिया और डीएपी का जुगाड़ करते हैं किसान

जब ठीकरा फोड़ने की बारी आती है तो ठीकरा फूटता है उन बेचारे किसानों पर, जो किसी तरह से लाइन में लगकर यूरिया और डीएपी का जुगाड़ करते हैं ताकि धान रोप सकें, वो किसी तरह से किसी से कर्ज लेकर, उधार लेकर बीज और दवाइयां खरीदते हैं ताकि उनका घर चल सके...वो किसी तरह से पैसे जुटाकर डीजल खरीद पाते हैं ताकि ट्रैक्टर चल सकें और बारिश न होने पर डीजल इंजन से पानी चला वो धान पैदा कर सकें.

वो क्या ही करेंगे...जिनके पास खुद के परिवार के लिए वक्त नहीं होता, वो वक्त निकालकर मर्डर कर रहे हैं क्या आप ये कहना चाहते हैं...क्योंकि आपका किसानों पर दिया ये बयान तो यही कहता है.

एडीजी के बारे में कहा जाता है कि बड़े-बड़े बाहुबली आपसे खौफ खाते हैं. आप 1994 से ही आईपीएस हैं. बिहार से लेकर केंद्र की प्रतिनियुक्ति तक में रहे हैं. रहने वाले भी आप नालंदा के ही हैं, जहां बहुतेरे किसान हैं. फिर भी आप बिहार में अपराध के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो फिर क्या ही कहा जाए. 

एडीजी के बयान को उप-मुख्यमंत्री ने अनुचित बताया है. लेकिन क्या उप-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री से कहकर इस बयान के लिए कोई ऐक्शन भी लेंगे या फिर ये मान लिया जाए कि बिहार में जब पानी की बारिश नहीं हो रही होगी तो गोलियों की बारिश तो होगी ही होगी.

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता
जन सुराज के डिजिटल हेड देवपालिक गुप्ता का शव मिला, ट्रेन से हुए थे लापता

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget