एक्सप्लोरर

बिहार: लॉकडाउन के बीच पुलिस ने जब्त की 50 लाख की शराब, सब्जियों की आड़ में हो रही थी तस्करी

कलेर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि जैसे ही चालक को रुकवा कर पूछताछ की गई तो उसके हाव-भाव पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे दबोच लिया और फिर ट्रक की तलाशी ली गई. इस दौरान भारी मात्रा में शराब दिखी, जिसे जब्त कर लिया गया.

अरवल: बिहार के अरवल जिले की पुलिस ने राज्य भर में लागू लॉकडाउन के बीच बुधवार को 50 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है. जिले की कलेर थाने की पुलिस ने एनएच-139 पर अमीर बिगहा के पास आलू लदे ट्रक से 430 कार्टून अवैध विदेशी शराब जब्त की है. मिली जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से आ रहे आलू लदे ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार की कार्रवाई

इसी सूचना के आधार पर कलेर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार की नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान आलू लदे एक ट्रक को रुकवा कर जांच की गई, तो उसमें भारी मात्रा में शराब दिखी, जिसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया. थाने लाकर ट्रक पर लदे शराब की बोतलों की गिनती की गई. ट्रक से इंपिरियल ब्लू ब्रांड के 430 कार्टून यानी कुल 3812 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत बिहार में 50 लाख से अधिक बताई जा रही है.

क्या कहते हैं कलेर थानाध्यक्ष?

इस संबंध में कलेर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि जैसे ही चालक को रुकवा कर पूछताछ की गई तो उसके हाव-भाव पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे दबोच लिया और फिर ट्रक की तलाशी ली गई. उन्होंने बताया कि हिरासत में पूछताछ के दौरान चालक ने ये जानकारी दी कि शराब डेहरी से मुजफ्फरपुर पहुंचाया जाना था.

बता दें कि गिरफ्तार चालक मोहंता राजवंशी पश्चिम बंगाल के नादिया गांव के रहने वाला है. उसे डेहरी से मुजफ्फरपुर जिले में शराब पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई थी. लकिन वह कलेर पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

यह भी पढ़ें -

जेल से बाहर आते ही राजनीति में एक्टिव हुए लालू यादव, RJD विधायकों के साथ करेंगे वर्चुअल मीटिंग

कांग्रेस नेता का CM नीतीश से सवाल- तीन करोड़ रुपये ले लें, लेकिन खर्च कहां करेंगे ये बताएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget