एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता का CM नीतीश से सवाल- तीन करोड़ रुपये ले लें, लेकिन खर्च कहां करेंगे ये बताएं?

प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए आपूर्ति के नाम पर पिछली बार भी नीतीश कुमार की सरकार ने सभी विधायकों और विधान पार्षदों से 50-50 लाख रुपये की राशि ली थी. लेकिन उस राशि का किस अस्पताल में, किस क्षेत्र में या किस विधायक के क्षेत्र में वो राशि खर्च की गई है यह कहीं नहीं दिखता है और ना ही सरकार बताती है.

पटनाः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए बिहार सरकार ने कुछ दिनों पहले एक पत्र जारी किया था. पत्र के माध्यम से यह कहा गया था कि सभी विधायकों और विधान पार्षदों के क्षेत्र विकास निधि से राज्य सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए दो करोड़ रुपये लेगी. कोरोना उन्मूलन कोष में यह राशि जमा की जाएगी. इसपर कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने हमला बोला है.

प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए आपूर्ति के नाम पर पिछली बार भी नीतीश कुमार की सरकार ने सभी विधायकों और विधान पार्षदों से 50-50 लाख रुपये की राशि ली थी. लेकिन उस राशि का किस अस्पताल में, किस क्षेत्र में या किस विधायक के क्षेत्र में वो राशि खर्च की गई है यह कहीं नहीं दिखता है और ना ही सरकार बताती है. अब इस साल जो दो-दो करोड़ रुपये लिए जाएंगे उस हिसाब से कुल विधायकों और विधान पार्षदों की राशि को जोड़ दिया जाए तो सरकार के पास 600 करोड़ रुपये होंगे.

नीतीश कुमार बताएं कि 600 करोड़ का उपयोग वे कहां करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि विधायकों या विधान पार्षदों की अनुशंसा पर उनके क्षेत्र में काम होना चाहिए. उनके जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को भी बेहतर किया जाना चाहिए ताकि लोग देख सकें कि जनप्रतिनिधि उनके लिए क्या काम कर रहे हैं. अगर सरकार ऐसा करती है तो दो करोड़ क्या हम तीन करोड़ भी देने के लिए तैयार हैं.

नीतीश कुमार इस मामले पर करें फिर से विचार

कहा कि ऐक्षिक कोष से पैसे लेकर किसी और मद में खर्च हो जाए और उनके जिला में ना हो यह कहीं से भी उचित नहीं है. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा “मैं नीतीश कुमार जी से कहना चाहूंगा कि पैसे लिए जाएं लेकिन उसमें विधायक और विधान पार्षदों से अनुशंसा भी कराई जाए ताकि पता चले कि पैसे कहां कैसे खर्च करना है. किसी अन्य मद में यह खर्च करना सही नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि वे इसपर पुनः विचार करें.”

यह भी पढ़ें- 

सिवानः ओसामा के आते ही शहाबुद्दीन के घर पहुंचे विधायक और पूर्व मंत्री, हिना शहाब ने नहीं की मुलाकात

पटनाः लालू यादव की बेटी ने पिता के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- पापा ने मानवता का पाठ पढ़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget