एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में 50 ग्राम वजनी पदार्थ की बरामदगी से मच गया हड़कंप, 850 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत

Gopalganj News: गोपालगंज में एक बड़ा मामला सामने आया है. गोपालगंज से लेकर पटना तक के अधिकारी तीन तस्करों की गिरफ्तारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

Bihar News: गोपालगंज में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. गोपालगंज की पुलिस ने गुरुवार को 50 ग्राम रेडियोएक्टिव पदार्थ जब्त किया है, कैलिफोर्नियम होने का संदेह है. तीन लोगों के पास से बरामद इस सामान की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹850 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसका इस्तेमाल किस रूप में किया जाना था? इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस के वरीय अधिकारियों की टीम जांच कर रही है.

कुचायकोट थाना क्षेत्र से तीन तस्कर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस की टीम तीनों तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने न्यूक्लियर जैसा ही पदार्थ बरामद होने की पुष्टि की है. एसपी ने कहा है कि जब्त रेडियोएक्टिव पदार्थ की जांच आईआईटी मद्रास से कराने के लिए संपर्क किया गया है. इसे गुजरात से तस्करी कर लाया जा रहा था.

गिरफ्तार तस्करों में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तमकुही राज थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी चंद्रदेव प्रसाद के पुत्र छोटेलाल प्रसाद, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक निवासी योगेंद्र शाह के पुत्र चंदन गुप्ता और महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर मठिया निवासी हरेंद्र राम के पुत्र चंदन राम शामिल हैं.

पांडिचेरी पुलिस को दी गई है जानकारी- एसपी

एसपी ने कहा कि पांडिचेरी पुलिस से संपर्क किया गया है और लगभग 50 ग्राम वजनी कैलिफोर्नियम की जब्ती के बारे में बताया गया है. एसपी ने कहा, 'अगर इंटरनेट और अन्य स्रोतों पर उपलब्ध जानकारी को संकेत माना जाए तो खेप की कीमत लगभग 850 करोड़ रुपये आंकी गई है'. वहीं, इस बरामदगी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. गोपालगंज से लेकर पटना तक के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: 'JDU और...', अल्पसंख्यक को लेकर फैसले पर विजय चौधरी ने बताई CM नीतीश की मन की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget